• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का नया प्लान! 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग और फ्री OTT ऐप्स! जानें डिटेल्स

Jio का नया प्लान! 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग और फ्री OTT ऐप्स! जानें डिटेल्स

इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है।

Jio का नया प्लान! 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग और फ्री OTT ऐप्स! जानें डिटेल्स

Reliance Jio ने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लेटेस्ट प्लान पेश किए हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान में योग्य कस्टमर्स को Unlimited 5G डेटा भी मिल रहा है।
  • इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं।
  • JioTV पर टीवी कंटेंट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लेटेस्ट प्लान पेश किए हैं। लॉन्ग टर्म प्लान्स में कई प्लान कंपनी ने शामिल किए हैं। ऐसा ही एक प्लान हम आपको बताने जा रहे हैं जो मंथली प्लान का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें डेली बेसिस पर डेटा भी मिलता है और कुछ फ्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म प्लान अपडेट किए हैं। इनमें कंपनी ने एक किफायती प्लान जोड़ा है जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी टेलीकॉम रिटेलर से 2545 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा मिलता है। अगर कुल डेटा बेनिफिट देखें तो कंपनी इसमें 540GB डेटा दे रही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। लेकिन यह भी अच्छी बात है कि इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। प्लान में योग्य कस्टमर्स को Unlimited 5G डेटा भी मिल रहा है। 

इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। यूजर लोकल/एसटीडी कॉल्स इसमें असीमित संख्या में कर सकता है। जियो प्रीपेड प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। इस प्लान में ग्राहक को फ्री ओटीटी ऐप्स JioTV, JioCinema, JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

JioTV पर टीवी कंटेंट देखा जा सकता है। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी इसमें जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं करती है। इसके अलावा जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioTV, jiotv app, JioCinema, JioCinema OTT, JioCloud, Jio RS 2545 Plan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »