130 km तक रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुए तीन iVOOMi इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कीमत

iVOOMi Jeet और Jeet Pro में कंपनी ने 1.5 kW-2kW क्षमता के बैटरी पैक दिए हैं, जिनकी बदौलत इनमें मैक्सिमम 130 Km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 20:34 IST
ख़ास बातें
  • 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है iVOOMi Jeet इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
  • Energy S1 को 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में किया है लॉन्च
  • iVOOMi Jeet Pro तीनों में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है

iVOOMi Jeet इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है

भारतीय टेक कंपनी iVOOMi ने देश में एक साथ अपने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) लॉन्च किए हैं, जिनके नाम Energy S1, Jeet, और Jeet Pro है। iVOOMi अभी तक एक स्मार्टफोन निर्माता के रूप में जानी जाती थी, लेकिन अब कंपनी ने अपने कदम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में भी रख दिए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 130 किलोमीटर की सिंगल चार्ज रेंज Jeet सीरीज़ देती है। वहीं, Energy 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 65km/hr है।

कीमत की बात करें, तो iVOOMi Jeet इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Energy S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। iVOOMi Jeet Pro तीनों में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत 93,000 रुपये रखी गई है। तीनों स्कूटर को रेड, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो iVOOMi Jeet और Jeet Pro में कंपनी ने 1.5 kW-2kW क्षमता के बैटरी पैक दिए हैं, जिनकी बदौलत इनमें मैक्सिमम 130 Km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है। इनमें 30L का विशाल स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें राइडर अपने हैलमेट या किसी अन्य सामान को रख सकता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स में Find My Scooter, पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

वहीं, बात करें Energy S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तो यह स्कूटर 60V, 2.0 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है। यह बैटरी पैक रिमूवेबल है, जिसका मतलब है कि आप इसे निकाल कर घर में भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। इसकी फुल चार्ज रेंज 115 km है और टॉप स्पीड 65 km/hr है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iVoomi, Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.