IT सेक्टर में छंटनी जारी, माइक्रोसॉफ्ट से बाहर हुए 1,000 से ज्यादा वर्कर्स

Microsoft ने अपनी मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट से 1,000 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया है। यह यूनिट HoloLens 2 ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेडसेट से जुड़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2024 22:59 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रिएलिटी की यूनिट में अपना इनवेस्टमेंट घटाया है
  • इससे पहले कंपनी ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स को हटाया था
  • पिछले कुछ महीनों में IT सेक्टर के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं

यह छंटनी कंपनी की मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट में की गई है

पिछले कुछ महीनों से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी हुई है। बड़ी IT कंपनियों में शामिल Microsoft ने अपनी मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट से 1,000 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया है। यह यूनिट HoloLens 2 ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेडसेट से जुड़ी है। 

The Information की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्विस रेंटल के बिजनेस से जुड़ी टीम में भी छंटनी की गई है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट में छंटनी की पुष्टि की है। उनका कहना था कि इस छंटनी का HoloLens 2 और ऑग्मेंटेड रिएलिटी से जुड़े अन्य प्रोग्राम पर असर नहीं पड़ेगा। पिछले कुछ महीनों से माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रिएलिटी से जुड़ी यूनिट में अपना इनवेस्टमेंट घटाया है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह HoloLens को लेकर प्रतिबद्ध है। 
Advertisement

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। इनमें Activision Blizzard और Xbox के वर्कर्स शामिल थे। इसकी गेमिंग डिविजन से लगभग आठ प्रतिशत स्टाफ को बाहर किया गया था। इनमें से अधिकतर Activision Blizzard में हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो गेमिंग मार्केट में अपनी पोजिशन मजबूत करने के लिए Activision Blizzard को लगभग 69 अरब डॉलर में खरीदा था। इस मार्केट में जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का पहला स्थान है। 

इससे पहले इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet सहित बहुत सी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने हजारों वर्कर्स की छंटनी की थी। इस वर्ष की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो वर्षों में पहली बार iPhone बनाने वाली एपल से अधिक हो गया था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन तीन लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया था। इससे यह दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बन गई थी। हालांकि, इसके बाद एपल ने अपनी टॉप पोजिशन दोबारा हासिल कर ली थी। पिछले वर्ष जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ChatGPT मेकर OpenAI में इनवेस्टमेंट के जरिए बड़ा कदम उठाने से माइक्रोसॉफ्ट के शेयर प्राइस में लगभग 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। बहुत सी IT कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इनवेस्टमेंट कर रही हैं।  Accenture ने डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्टिकल में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी इस वर्टिकिल में एंप्लॉयीज की संख्या को दोगुना करेगी। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.