IRCTC eWallet क्या है, जानें इसके बारे में

आईआरसीटीसी ईवॉलेट एक स्कीम है जिसके तहत यूज़र आईआरसीटीसी के पास पहले से पैसे जमा करा सकते हैं। और टिकट बुक करते समय भुगतान के लिए आईआरसीटी वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के समय दूसरे भुगतान विकल्पों के साथ ही आईआरसीटी ईवॉलेट का विकल्प भी दिखाएगा। आईआरसीटीसी वॉलेट अकाउंट में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक का टॉप-अप किया जा सकता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 जून 2017 13:26 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी ईवॉलेट में अधिकतम 10,000 रुपये तक का टॉप-अप किया जा सकता है
  • पैन या आधार कार्ड के जरिए आईआरसीटीसी, ईवॉलेट यूज़र की पुष्टि करती है
  • रजिस्ट्रेशन कराने पर 50 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) का शुल्क देना होगा
आईआरसीटीसी ईवॉलेट एक स्कीम है जिसके तहत यूज़र आईआरसीटीसी के पास पहले से पैसे जमा करा सकते हैं। और टिकट बुक करते समय भुगतान के लिए आईआरसीटी ईवॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के समय दूसरे भुगतान विकल्पों के साथ ही IRCTC eWallet का विकल्प भी दिखाएगा। आईआरसीटीसी वॉलेट अकाउंट में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक का टॉप-अप किया जा सकता है।
 

आईआरसीटी ईवॉलेट स्कीम के फ़ायदे


Advertisement
1- बिना परेशानी के बेहद सुरक्षित भुगतान
2- टिकट बुक करते समय पेमेंट अप्रूवल में लगने वाले समय की बचत
3- हर टिकट पर लगन वाले पेमेंट गेटवे शुल्क की बचत
Advertisement
4- ऑनलाइन अकाउंट मैनेज करना व टॉप अप करना
5- एक ख़ास बैंक पर निर्भरता कम होती है। किसी बैंक के काम ना करने पर आईआरसीटी ईवॉलेट अकाउंट से टिकट बुक हो सकता है
 

आईआरसीटीसी ईवॉलेट के लिए जरूरी दस्तावेज


Advertisement
1- यूज़र की पहचान की पुष्टि: आईआरसीटी एक ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत उनके पैन या आधार कार्ड के जरिए ईवॉलेट यूज़र की पुष्टि करती है।  
2- सुरक्षित एक्सेस: आईआरसीटीसी ईवॉलेट के जरिए की जाने वाली हर बुकिंग के लिए ट्रांज़ेक्शन पासवर्ड/पासवर्ड मुहैया कराती है।  
3- संपूर्ण हिस्ट्री: यूज़र को आईआरसीटी ईवॉलेट नाम वाला एक अलग लिंक मुहैया कराया जाता है जहां आईआरसीटी वॉलेट ट्रांज़ेक्शन हिस्ट्री, आईआरसीटी ईवॉलेट पेमेंट हिस्ट्री और ट्रांज़ेक्शन पासवर्ड बदलने जैसे विकल्प मिलते हैं।
Advertisement
4- आसान रिफंड: टिकल कैंसल होने की स्थिति में, अगले दिन पूरा पैसा आपके आईआरसीटी वॉलेट में वापस आ जाएगा।

बता दें कि आईआरसीटी ईवॉलेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर 50 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही हर ट्रांज़ेक्शन पर 5 रुपये ट्रांज़ेक्शन चार्ज भी लगेगा। गौर करने वाली बात है कि आईआरसीटी ईवॉलेट का इस्तेमाल करने पर किसी तरह का कैश रिफंड या छूट नहीं मिलती है। इसके अलावा आईआरसीटी ईवॉलेट का इस्तेमाल सिर्फ रेलवे टिकट बुकिंग के लिए ही किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC Wallet, IRCTC Ewallet, IRCTC Ticket booking
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.