रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, टिकट बुकिंग समय 15 मिनट बढ़ाया गया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2015 17:17 IST
भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रात 11 बजकर 45 मिनट तक ई-टिकट बुक कर पाएंगे। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने जानकारी दी है कि ई-टिकट बुकिंग समय सीमा को 15 मिनट बढ़ाकर रात 11.45 बजे तक कर दिया गया है।

(पढ़ें: आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक कराने वालों के लिए ये 9 सुझाव हैं काम के)
Advertisement

आईआरसीटीसी ने बताया कि सिंगापुर से पांच नए एचपी इटेनियम सर्वर आयात किए गए हैं जिनकी मदद से ई-टिकट ऑपरेशन में ज्यादा तेजी आई है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में भी आईआरसीटीसी ने दो लिनक्स सर्वर जोड़े थे जिनकी मदद से ई-टिकट बुक करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई थी।

ईमेल के जरिए एक बयान जारी करके आईआरसीटीसी ने बताया, ''20 सितंबर से नए सर्वर इस्तेमाल होने के कारण आईआरसीटीसी के मुख्य सर्वर दबाव कम हुआ है। अब उन्हें रख-रखाव के लिए सिर्फ 45 मिनट के लिए बंद किया जाएगा।''
Advertisement

नए नियम लागू होने से पहले यात्री हर दिन रात 11.30 बजे तक ही टिकट बुक कर पाते थे। इसके बाद आईआरसीटीसी के सर्वर करीब 1 घंटे के लिए बंद कर दिए जाते थे। इस दौरान सर्वर के रख-रखाव का काम होता था।
Advertisement

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए के मनोचा ने कहा, ''नई हाई-स्पीड सर्वर के इस्तेमाल से वेबसाइट की परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है जिसमें लॉग इन टाइम और पेमेंट गेटवे भी शामिल है। इस कारण से अब पैसेंजर को टिकट बुक करने के लिए 15 मिनट और मिल रहे हैं।"

यह बदलाव रेलवे स्टेशन पर मौजूद करेंट काउंटर पर भी लागू होगा। इन काउंटर पर यात्रा की तारीख वाले दिन चलने वाली ट्रेन के टिकट की बुकिंग होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.