Bitcoin माइनिंग पर बैन के बाद ईरान ने फिर उठाया यह कदम!

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपनी सरकार से बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने के लिए एक रूपरेखा पर काम शुरू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2021 07:25 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन को रेगुलेट करने की दिशा में ईरान ने शुरू की कवायद।
  • अल साल्वाडोर लीगल टेंडर के रूप में बिटकॉइन को कर चुका है स्वीकार।
  • विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद बिटकॉइन को लेकर गंभीर है ईरान।

मई महीने में ईरान ने चार महीने के लिए बिटकॉइन खनन पर लगा दिया है पूर्ण प्रतिबंध।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को अनिश्चितताओं का बाजार कहा जाता है। बावजूद इसके दुनिया के अलग अलग देश डिजिटल करेंसी को लेकर अब गंभीर होने लगे हैं। अब ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपनी सरकार से बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने के लिए एक रूपरेखा पर काम शुरू करने के लिए कहा है। उनका मानना ​​​​है कि कानूनों और नियमों के बारे में स्पष्ट कम्यूनिकेशन का होना बेईमान क्रिप्टो व्यवसायों को हतोत्साहित करने में मदद करेगा, जो अब तक बेधड़क चलते आ रहे थे। जबकि ईरान ने बिजली की कमी के कारण इस साल चार महीने के लिए बिटकॉइन माइनिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

ज्ञात हो कि अभी हाल ही में अल साल्वाडोर ने बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार किया है। हालांकि अमेरिकन डॉलर का उपयोग भी देश में इसके लिए जारी रहेगा मगर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार करने वाला साल्वाडोर पहला देश बन गया है। इससे संकेत मिलता है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं हैं। 11 जून को खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 27.2 लाख रुपये थी।  
Advertisement

अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध अधिनियम के माध्यम से अमेरिका के विरोधियों का मुकाबला करने वाला कानून CAATSA लगा दिया है। इससे अमेरिकन कंपनियां अब स्वीकृत संस्थाओं के साथ व्यापार नहीं कर सकती हैं। हालाँकि, आर्थिक प्रतिबंध ईरान को एक स्थान पर रखते हैं क्योंकि पश्चिम से संबद्ध कंपनियाँ इसे नकारने के लिए बाध्य हैं, जिससे एक लहर प्रभाव पैदा होता है जो ईरान के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। 

अब ईरान ने फिर से एक पहल की है। अमेरिकी डॉलर के माध्यम से व्यापार प्रतिबंधित होने के चलते यह देश मुख्य रूप से वैश्विक बैंकिंग प्रणाली से अलग हो जाता है। इस तरह की विषम परिस्थितियों के चलते भी ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी क्रांति का दिल खोलकर स्वागत किया है। Elliptic की एक स्टडी के अनुसार ईरान का बिटकॉइन हैश रेट 4.5 प्रतिशत है। बिटकॉइन हैश रेट साधारणतया नेटवर्क की अच्छी बुरी स्थिति के बारे में बताने वाला एक पैमाना है। अधिक हैश रेट यानि नेटवर्क के अंदर अधिक प्रोसेसिंग पावर मौजूद है। उदाहरण के लिए चीन 55 प्रतिशत हैश रेट के साथ सबसे अग्रणी है और अमेरिका 11 प्रतिशत हैश रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। 
Advertisement

बिटकॉइन माइनिंग के दैरान दिन रात हजारों की संख्या में कंप्यूटर मशीनों द्वारा जटिल समीकरणों पर काम चलता है जिससे इस प्रक्रिया में ऊर्जा खपत बहुत बढ़ जाती है। दो साल पहले चीनी खननकारियों को बड़े पैमाने पर ईरान में सेटअप के लिए प्रोत्साहित किया गया क्योंकि वहां पर बिजली काफी सस्ती थी। जुलाई 2020 से लेकर ईरान ने 50 बिटकॉइन माइनिंग कंपनियों को लाइसेंस दिए। मगर यह ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। ईरान में बिटकॉइन माइनिंग के चलते बिजली संकट गहराने लगा था। देश में अनियोजित ब्लैक आउट होने लगे और इसी कारण ईरानी सरकार ने बिटकॉइन माइनिंग पर इस साल मई महीने में चार महीने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। मगर बावजूद इसके रिपोर्ट्स कहती हैं कि अवध रूप से यह खनन अभी भी जारी है।
Advertisement

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अवैध रूप से क्रिप्टोकरेंसी खनन कर रही कंपनियां 6 से 7 गुना तक ज्यादा बिजली खपत कर रही हैं। तेल भंडारण के मामले में ईरान विश्व में चौथे स्थान पर आता है। मगर इकोनॉमिक सेंक्शन के चलते यह इसका लाभ नहीं उठा सकता है। इसलिए इस ऊर्जा का इस्तेमाल देश ने बिटकॉइन की माइनिंग के लिए किया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.