ईरानी हैकर्स ने UAE, UK, Canada में चलाई फेक AI न्यूज! इस टेक दिग्गज ने किया खुलासा

फेक न्यूज ब्रॉडकास्ट मुख्य रूप से गाजा में ईजरायल के ऑपरेशंस को बताने के लिए चलाया गया था

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने ब्रिटेन, यूएई, और कनाड़ा में भी स्ट्रीमिंग सर्विसेज कीं हैक।
  • गाजा पर एक फेक रिपोर्ट दिखाई जिसमें ग्राफिक इमेजिस का इस्तेमाल किया गया।
  • हैकर्स ने यह अटैक दिसंबर में किया था।

हैकर्स ने प्रोग्रामिंग सर्विस हैक कर गाजा पर एक फेक रिपोर्ट दिखाई

Photo Credit: Adobe Stock/Yuliia

AI के गलत इस्तेमाल की एक और घटना सामने आई है जब ईरान से जुड़े हैकर्स ने BBC समेत कई यूरोपियन टीवी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को हैक कर लिया और AI के माध्यम से फेक न्यूज़ टीवी पर चलाई। Microsoft ने इसका खुलासा किया है। हैकर्स ने ब्रिटेन, यूएई, और कनाड़ा में भी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के साथ ऐसा ही खेल खेला। 

हैकर्स ने प्रोग्रामिंग सर्विस हैक कर गाजा पर एक फेक रिपोर्ट दिखाई जिसमें ग्राफिक इमेजिस का इस्तेमाल किया गया, और एंकर भी AI के माध्यम से बनाया गया था। Microsoft ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। टेक दिग्गज के अनुसार, हैकर्स ने यह अटैक दिसंबर में किया था। अटैक बताता है इजरायल-हमास की लड़ाई की शुरुआत के बाद ईरानी ऑपरेशंस में किस कदर तेजी आ चुकी थी। 

फेक न्यूज ब्रॉडकास्ट मुख्य रूप से गाजा में ईजरायल के ऑपरेशंस को बताने के लिए चलाया गया था, जिसका बैनर था- "हमारा मैसेज आप तक पहुंचाने के लिए हैक करने के सिवाय हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।" उसके बाद AI जनित फेक एंकर इसमें दिखाई देता है जो ग्राफिक्स इमेज दिखाता है। ये इमेजिस वेरिफाइड नहीं थीं। इमेज फिलिस्तीनियों की थीं जिसमें गाजा के अंदर इजरायली सेना द्वारा महिलाओं और बच्चों को कथित रूप से मारा और घायल किया गया था। 

कथित तौर पर हैकर्स ने AI एंकर के माध्यम से फेक न्यूज टीवी पर चलाई
Photo Credit: Microsoft


रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज ब्रॉडकास्ट देखने के गवाह, इंटरव्यू किए गए यूजर्स का कहना था कि एकदम से टीवी स्क्रीन पर वह न्यूज ब्रॉडकास्ट आना बेहद डरावना था। एक महिला यूजर ने बताया कि एकदम से टीवी पर जो ग्राफिक इमेज दिखाईं जाने लगी थीं, उनको बच्चों से छुपाने का कोई तरीका उनके पास नहीं था। हैक इतना तगड़ा था कि हर टीवी चैनल पर वही कंटेंट दिखाई दे रहा था। माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट एनालिसिस सेंटर (MTAC) ने 8 फरवरी की रिपोर्ट में कहा कि यह न्यूज ब्रॉडकास्ट ब्रिटेन और कनाड़ा के यूजर्स तक भी पहुंचा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, AI fake news Gaza, hackers attack, Fake News, fake news on Gaza

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.