iPhone अब यूएस में करेंगे स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस का सपोर्ट: रिपोर्ट

Apple ने अपने नए iPhone सॉफ्टवेयर अपडेट में Starlink नेटवर्क कैपेसिटी को इंटीग्रेटड करने के लिए SpaceX और T-Mobile  यूएस के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 19:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhones अब सैटेलाइट कनेक्टिविटा का सपोर्ट करेंगे।
  • Apple ने SpaceX और T-Mobile यूएस के साथ साझेदारी की है।
  • Apple की मौजूदा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस का एक विकल्प पेश करता है।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने अपने नए iPhone सॉफ्टवेयर अपडेट में Starlink नेटवर्क कैपेसिटी को इंटीग्रेटड करने के लिए SpaceX और T-Mobile  यूएस के साथ साझेदारी की है। यह कदम ग्लोबलस्टार द्वारा प्रदान की गई Apple की मौजूदा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस का एक विकल्प पेश करता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, कंपनियां आईफोन पर एलन मस्क की SpaceX की सर्विस Starlink के साथ इस इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रही हैं। सोमवार को iOS 18.3 की रिलीज के साथ यह सपोर्ट उपलब्ध हो गया। हालांकि, Apple ने अपडेट नोट्स में इस पर बात नहीं की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पहले T-Mobile ने सिर्फ Z Fold और S24 जैसे कुछ Samsung मॉडल के साथ Starlink कंपेटिबिलिटी की पहचान की थी। ग्लोबलस्टार के जरिए Apple की सर्विस सेलुलर रेंज से बाहर होने पर टेक्स्टिंग और इमरजेंसी कम्युनिकेशन की सुविधा देती है, लेकिन अब Starlink एक अतिरिक्त ऑप्शन प्रदान करता है।


Advertisement
T-Mobile Starlink बीटा


रिपोर्ट के अनुसार, टी-मोबाइल ने यूजर्स को Starlink सर्विस के बीटा टेस्ट में भाग लेने के लिए इन्वाइट करना शुरू कर दिया है। कुछ आईफोन यूजर्स को एक मैसेज मिल रहा है जिसमें लिखा है कि "आप T-Mobile Starlink बीटा में हैं। अब आप वर्चुअली कहीं से भी सैटेलाइट के जरिए टेक्स्टिंग से जुड़े रह सकते हैं। इससे आगे कवरेज का एक्सपीरियंस शुरू करने के लिए आप iOS 18.3 पर अपडेट कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिभागी अपने iPhone की सेल्युलर डेटा सेटिंग्स में टॉगल के जरिए इस नए सैटेलाइट फीचर को मैनेज कर सकते हैं।

एलन मस्क ने सर्विस की उपलब्धता के बारे में बताने के लिए एक्स पर कमेंट किया था, जिसमें कहा गया कि वर्तमान टेक्नोलॉजी इमेज, म्यूजिक और पॉडकास्ट का सपोर्ट करती है और आगामी अपडेट में वीडियो सपोर्ट का वादा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि T-Mobile ने कहा है कि बीटा टेस्ट चुनिंदा ऑप्टिमाइज स्मार्टफोन के साथ शुरू हो रहा है और बाद में अधिकतर मॉडर्न डिवाइसेज का सपोर्ट करेगा, जबकि कुछ एंड्रॉइड 15 यूजर्स को बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भी इन्वाइट किया गया है।


Advertisement
यह कैसे करता है काम


जब T-Mobile आईफोन में सेलुलर कनेक्टिविटी की कमी होती है, तो यह Starlink प्रोग्राम में एनरॉल होने पर SpaceX के सैटेलाइट से जुड़ने का प्रयास करता है। यूजर्स टेक्स्टिंग के लिए या इमरजेंसी सर्विस से कॉन्टैक्ट करने के लिए स्टारलिंक और ग्लोबलस्टार सर्विस के बीच चयन करने के लिए सैटेलाइट मेनू का भी उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में स्टारलिंक टेक्स्ट मैसेजिंग तक ही सीमित है, लेकिन आने वाले समय में डेटा और वॉयस सपोर्ट का प्लान भी है। यह सर्विस फिलहाल यूएस में है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone, Starlink Satellite Services

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.