iPhone यूजर्स को Apple देगा iOS 27 से बड़ा सरप्राइज, मिलेंगे ये 9 नए इमोजी, जानें

Apple अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27 के साथ बड़ा सरप्राइज लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Apple नए इमोजी के बैच पर काम कर रहा है।
  • 2026 में या 2027 में आने वाले आईफोन में नए इमोजी मिल सकते हैं।
  • यूनिकोड इमोजी 18.0 के लिए ड्राफ्ट के लिए 9 इमोजी प्रस्तावित हैं।

iPhone में नए इमोजी आ सकते हैं।

Photo Credit: Emojipedia

Apple अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27 के साथ बड़ा सरप्राइज लेकर आ सकता है। हाल ही में आई Emojipedia की एक रिपोर्ट से पता चला है कि एप्पल नए इमोजी के बैच पर काम कर रहा है जो कि 2026 में आने वाले आईफोन या 2027 में आने वाले आईफोन में मिल सकते हैं। आपको बता दें कि टेक्स्ट और इमोजी के लिए यूनिवर्सल स्टैंडर्ड बनाने और बरकरार रखने वाली संस्था यूनिकोड कंसोर्टियम 9 नए इमोजी कॉन्सेप्ट को रिव्यू कर रही है। इनकी मंजूरी मिलने पर Apple इन्हें अपने सिग्नेचर डिजाइन में ढालकर iOS 27 के आगामी अपडेट के तौर पर जारी करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यूनिकोड इमोजी स्टैंडर्ड एंड रिसर्च वर्किंग ग्रुप ने इमोजी 18.0 के 9 नए इमोजी कॉन्सेप्ट और 10 अतिरिक्त स्किन टोन मॉडिफायर प्रस्तावित किए हैं। इमोजी कुछ इस प्रकार हैं:

एक स्माइली फेस जो कि आंखों को सिकोड़े हुए है।
बाइं ओर इशारा करता हुआ अंगूठा है।
दाईं ओर इशारा करता हुआ अंगूठा है।
मोनार्क तितली
अचार
लाइट हाउस (प्रकाश स्तंभ)
उल्का पिंड (अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरने वाली चट्टान या धात्विक टुकड़ा होता है।)
एक इरेजर (रबर) जो कि कागज से पेंसिल के निशान मिटाता है।
एक हैंडल वाला जाल जो कि कीड़े पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ये सभी नए इमोजी फिलहाल यूनिकोड इमोजी 18.0 के लिए ड्राफ्ट के लिए प्रस्तावित हैं, जिसके बाद Apple इमोजी के अपने वर्जन डिजाइन करेंगी और उन्हें अपने आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट में शामिल करेगी।

iOS 27 कब होगा जारी?
Apple आमतौर पर साल के बीच में आईफोन लॉन्च होने से कुछ महीने पहले आयोजित होने वाले वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में iOS के नए वर्जन को पेश करती है। ऐसे में इस साल कंपनी आईओएस 27 का प्रीव्यू जून के आसपास WWDC 2026 में कर सकती है और फाइनल वर्जन सितंबर में नए iPhone के साथ पेश किया जाएगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Emoji for iPhone, Emoji in iOS 27, iPhone, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.