iOS 26 अपडेट पाने के लिए कौन से iPhone हैं पात्र, जानें इस लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं?

Apple ने WWDC 2025 में नए फीचर्स के साथ आईफोन के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2025 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने WWDC 2025 में नआईफोन के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है।
  • iOS 26 अपडेट सिर्फ A13 बायोनिक चिप या उससे अपग्रेड वाले आईफोन को मिलेगा।
  • Apple Intelligence फीचर्स के पूरे सेट का लाभ सिर्फ कुछ आईफोन को मिलेगा।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Apple ने WWDC 2025 में नए फीचर्स के साथ आईफोन के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर दिया है। ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड नए विजुअल डिजाइन के साथ-साथ पूरे सिस्टम के साथ कई स्मार्ट फीचर्स प्रदान करेगा। अपडेट फिलहाल डेवलपर क लिए उपलब्ध है और पब्लिक बीटा आने वाले हफ्तों में आने की उम्मीद है। बता दें कि iOS 26 का स्टेबल रीलीज नए आईफोन सीरीज के लॉन्च के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, सभी आईफोन iOS 26 अपडेट पाने के लिए पात्र नहीं हैं तो ऐसे में अगर आप Apple यूजर्स हैं तो आपको जानना चाहिए कि किन डिवाइस में यह अपडेट मिलेगा और किनमें नहीं।


इन आईफोन को मिलेगा iOS 26 का अपडेट


Apple के अनुसार, iOS 26 A13 बायोनिक चिप या उससे अपग्रेड चिप वाले डिवाइस पर मिलेगा। आईफोन मॉडल जैसे कि आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन एसई (सेकेंड जनरेशन), आईफोन 12, 12 मिनी, 12 प्रो, 12 प्रो मैक्स, आईफोन 13, 13 मिनी, 13 प्रो, 13 प्रो मैक्स, आईफोन एसई (थर्ड जनरेशन), आईफोन 14, 14 प्लस, 14 प्रो, 14 प्रो मैक्स, आईफोन 15, 15 प्लस, 15 प्रो, 15 प्रो मैक्स,  आईफोन 16, 16  प्लस,16 प्रो, 16 प्रो मैक्स और हाल ही में लॉन्च हुआ आईफोन 16e शामिल है। आपको बता दें कि आईफोन एक्सआर, आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस मैक्स समेत पुराने आईफोन मॉडल को अब नए iOS 26 समेत कोई बड़ा अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, ये आईफोन iOS 18 पर काम करते रहेंगे और कुछ समय के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट भी पा सकेंगे।


सिर्फ ये आईफोन पाएंगे Apple Intelligence फीचर्स


वैसे तो कई आईफोन iOS 26 पर काम करेंगे, लेकिन सिर्फ कुछ ही मॉडल Apple Intelligence फीचर्स के पूरे सेट का लाभ उठा पाएंगे। इनमें इमेज बनाने, कंटेंट समराइजेशन और ज्यादा एडवांस पर्सनल एसिस्टेंट टूल जैसे फीचर्स शामिल हैं। Apple के अनुसार, AI फीचर उपयोग करने के लिए आईफोन को A17 Pro चिप या अपडेटेड वर्जन की जरूरत होती है, जिसका मतलब है कि सिर्फ आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स और आईफोन 16ई के पास ही एप्पल इंटेलिजेंस तक फुल एक्सेस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  3. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  5. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  6. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  7. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  8. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  10. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.