Pahalgam Attack: सरकार का नया एक्शन! हानिया आमिर समेत इन पाकिस्तानी एक्टर्स के Instagram अकाउंट ब्लॉक

हमले के एक हफ्ते बाद पाकिस्तान के कुछ पॉपुलर एक्टर्स के अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2025 08:47 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक
  • माहिरा खान, हानिया आमिर, और अली जफर का अकाउंट भी शामिल
  • सरकार ने YouTube पर 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल्स भी ब्लॉक कर दिए थे

पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक हो गए हैं।

पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक हो गए हैं। इनमें कई जाने-माने एक्टर जैसे माहिरा खान, हानिया आमिर, और अली जफर का अकाउंट भी शामिल है। कश्मीर में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए घातक हमले के कुछ दिनों बाद ये अकाउंट्स ब्लॉक किए गए हैं। हमले के लिए नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले मंगलवार को हिमालय की चोटियों के नीचे ढकी खूबसूरत घाटी  पहलगाम में छुट्टियां मनाने आये पर्यटकों पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस हमले में किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लोगों ने बताया कि आतंकवादियों ने भीड़ में से पुरुषों को अलग कर लिया। फिर उनसे उनका धर्म पूछा गया और मौके पर ही गोली मार दी गई। मारे गए 26 लोगों में से केवल एक नेपाली नागरिक को छोड़कर बाकी सभी लोग भारत से थे। 
Advertisement

पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद पाकिस्तान के कुछ पॉपुलर एक्टर्स के अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इससे पहले सरकार ने YouTube पर भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट परोसने वाले 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल्स को भी ब्लॉक कर दिया था। 

पाकिस्तान के सीरीयल जैसे "मेरे हमसफर" और "कभी मैं कभी तुम" के लिए भारतीय प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय एक्ट्रेस हानिया आमिर ने पहलगाम हमले पर कमेंट करते हुए कहा कि कहीं भी हुई त्रासदी सभी के लिए त्रासदी है। हानिया आमिर ने कहा, 'मेरी संवेदनाएं हाल ही में हुई घटना में प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ हैं। दुख में, दर्द में, और उम्मीद में हम सभी एक ही हैं। जब निर्दोष लोग मारे जाते हैं तो उनका दर्द सिर्फ उनका अकेले का नहीं है, यह हम सभी का दर्द है। हम चाहे जहां के भी रहने वाले हों, दर्द की जुबान एक ही होती है। हम सदा मानवता को चुनेंगे।' माहिरा खान ने 2017 में शाहरुख खान की फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Advertisement

2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के अड्डे पर आतंकवादी हमला किया गया था। उसके बाद से किसी भी पाकिस्तानी अभिनेता ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी में एकमात्र भूमि सीमा क्रॉसिंग ऑपरेशन को बंद करना, और हमले के सीमा पार संबंधों के मद्देनजर राजनयिक संबंधों को कम करना जैसे कदम शामिल हैं। 
Advertisement

भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। देश ने तीसरे देशों के माध्यम से भारत के साथ सभी तरह के ट्रेड को सस्पेंड कर दिया। पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के भारत के फैसले को खारिज कर दिया और कहा कि पानी के प्रवाह को रोकने के किसी भी कदम को "युद्ध की कार्रवाई" के रूप में देखा जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.