नए मेड इन इंडिया आर्मर्ड व्हीकल से सेना की ताकत कई गुना बढ़ी

Kalyani M4 एक क्विक रिएक्टिंग फाइटिंग व्हीकल (हेवी) है जो पूरे साजो सामान के साथ एक इनफैंटरी प्लैटून को ले जाने में सक्षम है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 17:02 IST
ख़ास बातें
  • यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आर्मर्ड पर्सोनल कैरियर है
  • इसमें पूरे साजो सामान के साथ एक इनफैंटरी प्लैटून को ले जाया जा सकता है
  • यह बड़े विस्फोटों के खिलाफ सुरक्षा देता है

इस व्हीकल में सवार सैनिकों को ग्रेनेड ब्लास्ट जैसे कई खतरों से सुरक्षा मिलती है

भारतीय सेना के बेड़े में देश में निर्मित नया आर्मर्ड व्हीकल Kalyani M4 शामिल हो गया है। Bharat Forge ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के लिए सेना को इस व्हीकल की 16 यूनिट्स भेजी हैं। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आर्मर्ड पर्सोनल कैरियर है। कंपनी का दावा है कि इस व्हीकल में सवार लोगों को ग्रेनेड ब्लास्ट जैसे कई खतरों से सुरक्षा मिलती है।

Kalyani M4 एक क्विक रिएक्टिंग फाइटिंग व्हीकल (हेवी) है जो पूरे साजो सामान के साथ एक इनफैंटरी प्लैटून को ले जाने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि इस व्हीकल ने देश में बहुत मुश्किल परिस्थितियों में कई चुनौतीपूर्ण ट्रायल को सफलता से पूरा किया है। इनमें लेह और लद्दाख में बर्फबारी और रेगिस्तान में भीषण गर्मी शामिल हैं। इसकी रेंज 800 किलोमीटर की है, जिससे मुश्किल स्थानों पर भी सैन्य ताकत को न्यूनतम समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह मॉडर्न मिलिट्री-ग्रेड पावर इंजन से लैस है। यह पहियों के नीचे 10 kg TNT तक के विस्फोट और एक साइड पर 50 किलोग्राम तक के IED ब्लास्ट का सामना कर सकता है। 

हाल ही में सेना की उत्तरी कमान ने आर्मर्ड व्हीकल्स के अपने बेड़े में Kalyani M4 को शामिल किया था। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बीच आपात स्थिति में इस व्हीकल का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले Bharat Forge ने सेना को एंबुलेंस और कमांड पोस्ट व्हीकल्स भी उपलब्ध कराए थे। कंपनी ने बताया, "सैनिकों की सुरक्षा और व्हीकल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए Kalyani M4 को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है।"

पिछले कुछ वर्षों में देश में सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए बहुत से नए प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए हैं। इनमें आर्मर्ड व्हीकल्स के साथ ही आधुनिक हथियार बनाने के प्रोजेक्ट शामिल हैं। वायु सेना को बेहतर लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए हाल ही में रफाल फाइटर जेट को शामिल किया गया था। फ्रांस से खरीदे गए ये फाइटर जेट मारक क्षमता के लिहाज से दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में गिने जाते हैं। नौसेना के बड़े में भी ऐसे युद्धपोत शामिल किए जा रहे हैं जिससे समुद्री क्षेत्र में दुश्मन को किसी भी वार का कड़ा जवाब दिया जा सके। इनमें से कुछ युद्धपोत विदेश से तकनीकी मदद के जरिए भारत में ही बनाए जा रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.