IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच लाइव फ्री में देखें यहां!

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 10:39 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।
  • पहले दिन 59 ओवर ही खेले गए, फिर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।
  • केएल राहुल 70 बनाकर खेल रहे हैं।

मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं।

Photo Credit: BCCI

IND vs SA Live: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच सीरीज मंगलवार से शुरू हो चुकी है। टीमों के बीच दो टेस्ट मैच होंगे जिसमें पहला मैच 26 दिसंबर से शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले दिन टॉस हारकर बल्लेबाजी की और टीम 8 विकेट खोकर 208 का स्कोर कर सकी। हालांकि बीच में बारिश शुरू हो गई और टीम ऑलआउट होने से बच गई। दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी तेम्बा बावुमा कर रहे हैं। जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया। 

भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। पहले दिन 59 ओवर ही खेले गए, फिर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। केएल राहुल 70 बनाकर खेल रहे हैं। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
Advertisement
 

IND vs SA Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच आज बुधवार, 27 दिसंबर को भी जारी रहेगा। 
 

IND vs SA Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। 
 

IND vs SA Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। 
Advertisement
 

IND vs SA Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। टेस्ट सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
 

IND vs SA Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.