IND vs PAK T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप महामुकाबला, कब, कहां, कैसे देखें फ्री!

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला 9 जून को होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2024 15:26 IST
ख़ास बातें
  • भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला 9 जून को होगा।
  • टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल हैं।
  • भारत ग्रुप A में शामिल है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच आयरलैंड से होगा

Photo Credit: X/BCCI

IND vs PAK T20 Live: T20 World Cup 2024 की शुरुआत 1 जून से होने जा रही है। भारत समेत दुनियाभर में क्रिकेट फैंस इस वक्त उत्साहित हैं। लेकिन भारत के मैच 1 जून से शुरू नहीं होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच आयरलैंड से होगा जिसके लिए 5 जून की तारीख तय है। लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वह है भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच। 

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला 9 जून को होगा। उसके बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अमेरिका और कनाड़ा से होगी। टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल हैं जिन्हें 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। फॉर्मेट ऐसा है कि हरेक ग्रुप में से जो दो टॉप टीमें होंगी, वे फिर सुपर 8 में प्रवेश कर जाएंगीं। भारत ग्रुप A में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के साथ आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाड़ा और अमेरिका भी मौजूद हैं। 

Advertisement
T20 World Cup 2024 में भारत के सभी मैच रोचक होने वाले हैं। ऐसे में आप भी जानने के लिए उत्सुक होंगे कि भारत-पाकिस्तान का मैच कब, कहां खेला जाएगा, और इस मैच को टीवी या मोबाइल पर किस प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs PAK T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच रविवार, 9 जून को खेला जाएगा। 
 

IND vs PAK T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। 

IND vs PAK T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप मैच को आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

IND vs PAK T20 Live मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए फ्री देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.