• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • T20 World Cup : ₹181 के रिचार्ज पर डेली 1GB डेटा और 90 दिनों तक Disney+ Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

T20 World Cup : ₹181 के रिचार्ज पर डेली 1GB डेटा और 90 दिनों तक Disney+ Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

Recharge : इनमें 181 रुपये, 399 रुपये, 499 रुपये, 599 रुपये, 839 रुपये, 2,999 रुपये और 3,359 रुपये के रिचार्ज प्लान शामिल हैं।

T20 World Cup : ₹181 के रिचार्ज पर डेली 1GB डेटा और 90 दिनों तक Disney+ Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

एयरटेल के 181 रुपये के रिचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर 3 महीने की फ्री मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है।

ख़ास बातें
  • टी20 विश्‍वकप का रोमांंच अपने पीक पर है
  • अगर आप क्रिकेट मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो रिचार्ज प्‍लान चुन सकते ह
  • एयरटेल का 181 रुपये का प्‍लान काफी आकर्षक है
विज्ञापन
टी20 विश्‍वकप (T20 World Cup) का रोमांच अपने पीक पर है। एक बेहतरीन मुकाबले में बांग्‍लादेश को हराने के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें और मजबूत हो गई हैं। ऐसे में भारतीय दर्शकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी टी20 विश्‍वकप को लाइव अपने स्‍मार्टफोन पर देखना चाहते हैं, तो हम आपको बढ़‍िया ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं। टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल (Airtel) अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स पर डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney+ Hotstar) का सब्‍सक्रिप्‍शन पेश कर रहा है। इनमें सबसे कम का रिचार्ज 181 रुपये का है, जिसके साथ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का 149 रुपये मूल्‍य का सब्‍सक्रि‍प्‍शन मुफ्त दिया जा रहा है। कई और फायदे भी हैं। आइए ऐसे ही कुछ रिचार्ज प्‍लान्‍स को टटोल लेते हैं। 

एयरटेल के कई प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स के साथ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्रि‍प्‍शन दिया जा रहा है। इनमें 181 रुपये, 399 रुपये, 499 रुपये, 599 रुपये, 839 रुपये, 2,999 रुपये और 3,359 रुपये के रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इनमें सबसे सस्‍ता रिचार्ज प्‍लान 181 रुपये का है। प्‍लान के साथ यूजर्स को डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर 3 महीने की फ्री मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है। रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है, जिसमें रोजाना 1GB मोबाइल डेटा मिलता है। यानी कंपनी सब्‍सक्रि‍प्‍शन के साथ-साथ टी20 विश्‍वकप को देखने के लिए डेटा भी दे रही है। यूजर्स हॉटस्‍टार स्‍पेशल भी देख सकते हैं। 

इसके अलावा, एयरटेल के 399 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ भी 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्रीपेड प्‍लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें रोजाना 2.5GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। 

अगर आप एयरटेल का 499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं, तो एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है। रिचार्ज प्‍लान 28 दिनों तक वैलिड रहता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 2जीबी मोबाइल डेटा रोजाना मिलता है। 

डिज्‍नी+ हॉटस्टार सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ कंपनी के पास कई और रिचार्ज प्‍लान्‍स भी हैं। 599 रुपये के प्रीपेड प्‍लान पर एक साल का डिज्‍नी प्‍लस हॉस्‍टार सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है। इसके अलावा रोजाना 3 जीबी डेटा 28 दिनों तक दिया जाता है। अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंंग कॉल कर सकते हैं। 839 रुपये के रिचार्ज प्‍लान पर 84 दिन की वैलिडिटी, रोज 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ एक साल का डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार दिया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »