IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच आज, बनेगा नया इतिहास? IND vs NZ लाइव ऐसे देखें फ्री!

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का फाइनल मैच आज यानी 18 जनवरी को खेला जाना है। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होने वाला है।
  • मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा।
  • आज का वनडे फाइनल मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का फाइनल मैच आज यानी 18 जनवरी को खेला जा रहा है।

Photo Credit: BCCI

IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा, और फाइनल मैच होने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में हुआ था। पहले ODI में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पीछे धकेल मैच जीता और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का फाइनल मैच आज यानी 18 जनवरी को खेला जाना है। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होने वाला है। मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें जी-जान से लड़ेंगी ताकि सीरीज को जीता जा सके। आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। अगर न्यूजीलैंड यह सीरीज जीत जाती है तो उसके लिए यह बड़ी कामयाबी होगी क्योंकि आखिरी बार टीम 1989 में भारत में द्विपक्षीय दौर पर आई थी और मैच जीत नहीं पाई थी। 

Advertisement

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

IND vs NZ वनडे फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल मैच आज रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा। 

IND vs NZ वनडे फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा

Advertisement

IND vs NZ वनडे फाइनल कितने बजे होगा शुरू?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। 

IND vs NZ वनडे फाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वनडे सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। 

Advertisement

IND vs NZ वनडे फाइनल कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे फाइनल मैच JioHotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। अगर आपके पास ऐप का सब्सक्रिप्शन है तो आप मैच फ्री में देख सकते हैं

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  2. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  4. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  5. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  6. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  7. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  8. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  9. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  10. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.