सिर्फ Rs 11 में वियतनाम की यात्रा! Vietjet Air का खास ऑफर शुरू, जानें ऑनलाइन टिकट बुक कराने का पूरा तरीका

इस प्रमोशनल ऑफर के तहत ट्रैवल की वैधता भी 31 दिसंबर 2025 तक की रखी गई है, लेकिन इसमें कुछ ब्लैकआउट डेट्स लागू होंगी, जैसे कि सरकारी छुट्टियां और पीक ट्रैवल सीजन।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 14:29 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अहमदाबाद जैसे बड़े भारतीय शहरों से कराएं फ्लाइट
  • हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नांग जैसे शहरों के लिए वैध रहेगा ऑफर
  • ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है बुकिंग

Photo Credit: Vietjet Air

वियतजेट एयर (Vietjet Air) ने भारतीय ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार फेस्टिव सेल की घोषणा की है, जिसमें इकोनॉमी क्लास के टिकट सिर्फ 11 (टैक्स और अन्य शुल्क छोड़कर) में बुक किए जा सकते हैं। यह खास ऑफर भारत से वियतनाम जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर लागू होगा, जिससे ट्रैवलर्स को बेहद किफायती दामों में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। वर्तमान में, वियतनाम भारतीय टूरिस्ट का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है। देश अपने खूबसूरत बीच, सांस्कृतिक विरासत और स्ट्रीट फूड के लिए पॉपुलर है। हो ची मिन्ह सिटी और हनोई जैसे शहरों में नाइटलाइफ और लोकल मार्केट्स का एक्सपीरियंस शानदार होता है, जबकि दा नांग की सीनिक ब्यूटी ट्रैवलर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Vietjet Air के मुताबिक, ऑफर दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अहमदाबाद जैसे बड़े भारतीय शहरों से हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh), हनोई (Hanoi) और दा नांग (Da Nang) जैसी वियतनामी डेस्टिनेशन्स के लिए वैध रहेगा। 11 रुपये की यह टिकट डील हर शुक्रवार उपलब्ध होगी और यात्री इसे 31 दिसंबर 2025 तक किसी भी शुक्रवार को बुक कर सकते हैं। हालांकि, यह एक लिमिटेड सीट ऑफर है, जिसका मतलब है कि जो पहले बुक करेगा, उसे फायदा मिलेगा। टिकट की बुकिंग वियतजेट एयर की ऑफिशियल वेबसाइट www.vietjetair.com या मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है।

इस प्रमोशनल ऑफर के तहत ट्रैवल की वैधता भी 31 दिसंबर 2025 तक की रखी गई है, लेकिन इसमें कुछ ब्लैकआउट डेट्स लागू होंगी, जैसे कि सरकारी छुट्टियां और पीक ट्रैवल सीजन। एयरलाइन के मुताबिक, टिकट में यात्रा की तारीख में बदलाव की सुविधा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। वहीं, कैंसिलेशन की स्थिति में यात्रियों को एक तय शुल्क अदा करने के बाद रिफंड उनके ट्रैवल वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

भारत से वियतनाम जाने वाले यात्रियों की संख्या हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है, खासकर वहां की खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन्स, वाइब्रेंट नाइटलाइफ और अनोखी सांस्कृतिक विरासत के चलते। हो ची मिन्ह सिटी और हनोई जैसे शहरों में ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ शानदार स्ट्रीट फूड का भी मजा लिया जा सकता है। वहीं, दा नांग जैसी जगहें अपने खूबसूरत समुद्र तटों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.