भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 

देश में पिछले कुछ वर्षों में UPI का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसका विदेश में भी एक्सपैंशन किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 22:19 IST
ख़ास बातें
  • UPI ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 200 लाख करोड़ रुपये की थी
  • इन ट्रांजैक्शंस में PhonePe की हिस्सेदारी लगभग 48.3 प्रतिशत की थी
  • देश में डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ रहा है

हाल ही में UPI सर्विस को श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च किया गया था

देश में पिछले वित्त वर्ष में लगभग 131 अरब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस हुई हैं। इनकी कुल वैल्यू लगभग 200 लाख करोड़ रुपये की थी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 83.7 करोड़ UPI ट्रांजैक्शंस हुई थी जिनकी वैल्यू लगभग 139 लाख करोड़ रुपये की थी। 

UPI में मोबाइल ऐप्स के जरिए रकम भेजने की सुविधा मिलती है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने बताया कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल पेमेंट्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। उनका कहना था, "देश के साधारण नागरिक UPI ट्रांजैक्शंस कर रहे हैं। ये केवल अडानी और अंबानी नहीं हैं, ये साधारण विक्रेता हैं।" UPI ट्रांजैक्शंस में PhonePe की हिस्सेदारी 48.3 प्रतिशत और Google Pay की 37.6 प्रतिशत की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से बंदिशें लगाने के बाद Paytm Payments Bank का मार्केट शेयर घटा है। सीतारमण का कहना था कि अगले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। 

पिछले कुछ वर्षों में UPI का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसका विदेश में भी एक्सपैंशन किया जा रहा है। हाल ही में UPI सर्विस को श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च किया गया था। भारत के इन दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी लॉन्च किया गया है। इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए UPI सर्विस उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ ऐतिहासिक संबंधों को जोड़ने वाला बताया था। मोदी का कहना था कि UPI ने भारत के साथ सहयोगियों को एकजुट करने की नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने कहा था, "हिंद महासागर क्षेत्र में तीन मित्र देशों के लिए यह विशेष अवसर है क्योंकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा रहा है।" 

देश में डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ रहा है। इससे RBI को पिछले वर्ष के अंत तक इसकी प्रति दिन 10 लाख ट्रांजैक्शंस का टारगेट पूरा करने में आसानी हुई है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या ई-रुपये को कैश के डिजिटल विकल्प के तौर पर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.