India Mobile Congress 2024: भारत का डाटा भारत में रहे, AI को लेकर क्या बोले आकाश अंबानी

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट में आकाश ने वादा किया कि भारत मोबाइल इनोवेशन में आगे रहेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 14:34 IST
ख़ास बातें
  • आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 शुरू हुआ है।
  • अंबानी ने बताया कि भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखना चाहिए।
  • आकाश ने कहा कि विकसित भारत के सपने के पूरा करने के लिए AI बेहद जरूरी है।

आकाश ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए AI बेहद जरूरी है।

Photo Credit: Reliance Industries Limited/X

India Mobile Congress 2024: आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 शुरू हुआ है, जहां Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखना चाहिए। भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड लगातार तेजी से बढ़ रही है, वहीं एआई के साथ यह और बूस्ट मिलेगा। ऐसे में भारत में एआई और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर शुरू करने की आवश्यकता है। भारत सरकार की ओर से इसके लिए भारतीय कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि डेटा सेंटर पॉलिसी 2020 के ड्राफ्ट को जल्द अपडेट किया जाए।

पीएम मोदी की विजनरी लीडरशिप की तारीफ करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि “आज भारतीय मोबाइल कंपनियां और आगे बढ़ते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के चलते भारत विकसित देशों समेत दुनिया भर को एआई समाधान प्रदान कर सकता है। सरकार द्वारा इंडस्ट्री और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के चलते भारत में बड़ी डिजिटल क्रांति शुरू हुई है। इस नए भारत में बिजनेस अब पूरी तरह बदल चुका है। सरकार और इंडस्ट्री तालमेल के साथ 145 करोड़ भारतीयों की जरूरतों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

आकाश ने कहा कि “विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए AI बेहद जरूरी है। भारत में Jio ने AI के लाभ को हर नागरिक तक पहुंचाने की शुरुआत की है। ठीक उसी प्रकार जैसा कि हमने मोबाइल ब्रॉडबैंड के साथ किया था। हम किफायती कीमतों पर पावरफुल एआई मॉडल और सर्विस देने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए हम एक नेशनल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का बेस तैयार कर रहे हैं।”

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट में आकाश ने वादा किया कि भारत मोबाइल इनोवेशन में आगे रहेगा, इसके साथ हम एक कनेक्टेड, इंटेलिजेंट भविष्य के लिए एआई की क्षमता को अपनाएंगे। इससे रोजगार में भी बढोतरी होगी जैसा कि जैसे कंप्यूटर और इंटरनेट को अपनाने के दौर में हुआ था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India Mobile Congress 2024, IMC, Reliance Jio, Akash Ambani

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.