IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें

IIT Delhi Placement : आईआईटी दिल्‍ली से मिले आंकड़ों से पता चला है कि साल 2019 से 2023 के बीच करीब 22 फीसदी आईआईटियंस की जॉब कॉलेज से नहीं लग पाई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 11:54 IST
ख़ास बातें
  • आरटीआई से मिली जानकारी
  • 2019 से 2023 के बीच 22% छात्रों का प्‍लेसमेंट नहीं
  • आईआईटी दिल्‍ली ने दिए आंकड़े

आईआईटी दिल्‍ली ने साल 2024 के आंकड़े यह कहकर देने से मना कर दिया कि अभी प्‍लेसमेंट चल रहा है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी यानी IIT की साख सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया में है। हर साल बड़ी संख्‍या में यहां से ग्रेजुएट होकर स्‍टूडेंट निकलते हैं और दुनिया की बड़ी कंपनियों में मोटी सैलरी पर जॉब पाते हैं। लेकिन क्‍या यह सिलसिला टूट रहा है। सूचना का अधिकार (RTI) से मिली जानकारी चौंकाने वाली है। आरटीआई के आंकड़े आईआईटी दिल्‍ली के प्‍लेसमेंट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी दिल्‍ली से मिले आंकड़ों से पता चला है कि साल 2019 से 2023 के बीच करीब 22 फीसदी आईआईटियंस की जॉब कॉलेज से नहीं लग पाई। 

आईआईटी दिल्‍ली ने साल 2024 के आंकड़े यह कहकर देने से मना कर दिया कि अभी प्‍लेसमेंट चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआईटी कानपुर के एल्‍युमिनाई और ग्‍लोबल आईआईटी एल्‍युम‍िनी सपोर्ट ग्रुप के फाउंडर धीरज सिंह ने आरटीआई लगाई थी। 

जवाब में उन्‍हें पता चला कि आईआईटी दिल्‍ली में बीते 4 साल से एवरेज प्लेसमेंट पैकेज भी लगभग स्थिर है। 2021-2022 में आईआईटी दिल्‍ली का एवरेज प्लेसमेंट पैकेज 23.8 लाख रुपये था। 2022-23 में इसमें कमी आई और यह 21.9 लाख एनुअल पर आ गया। 

आंकड़ों से पता चलता  है कि 2021-22 में आईआईटी के 1105 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ। उस साल 366 स्‍टूडेंट को जॉब नहीं मिल पाई। इसी तरह से 2022-23 में 1513 स्टूडेंट्स ने प्‍लेसमेंट के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया, जिसमें से 1270 का प्लेसमेंट हुआ और 243 की जॉब नहीं लग पाई। 
Advertisement

चिंता यहीं खत्‍म नहीं होती। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्‍लेसमेंट कम होने के साथ-साथ प्‍लेसमेंट पैकेज में भी कमी आई है। कई कंपनियां आईआईटी पहुंचकर 10 से 15 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफर कर रही हैं। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि अब आईआईटी ग्रेजुएट को 10 लाख से भी कम का पैकेज ऑफर किया जा रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  8. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  9. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.