IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...

चिप में करीबन 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं, जबकि इसका साइज एक इंसानी नाखून जितना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जून 2026 16:30 IST
ख़ास बातें
  • नई चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है
  • यह चिप एटॉमिक स्केल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है
  • कंपनी ने 2021 में 2nm चिप पेश की थी

अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपनी सब-1 नैनोमीटर (Nm) चिप दुनिया के सामने पेश कर दी है।

Photo Credit: IBM

IBM ने दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप को बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह तकनीकी की दुनिया में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है जिससे सेमीकंडक्टर जगत की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी। नई चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है और इसमें नैनोस्टैक नाम के एक नए 3-डायमेंशनल ट्रांजिस्टर आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इस चिप की मदद से AI को नई उड़ाने मिलने की बातें की जा रही हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इस नई टेक्नोलॉजी के मायने। 

अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपनी सब-1 नैनोमीटर (Nm) चिप दुनिया के सामने पेश कर दी है। सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक बड़ी खबर है। चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह चिप एटॉमिक स्केल पर भी बेहतर प्रदर्शन और एनर्जी एफिशिएंसी को बनाए रखने में सक्षम है। चिप में करीबन 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं, जबकि इसका साइज एक इंसानी नाखून जितना है। 

Advertisement

छोटे साइज में यह बड़ी क्षमता के साथ आती है। कंपनी ने 2021 में 2nm चिप पेश की थी। उसकी तुलना में यह नई चिप दोगुने ट्रांजिस्टर अपने अंदर समाये हुए है। पुरानी 2nm चिप की तुलना में यह 50 पर्सेंट बेहतर परफॉर्म कर सकती है, वहीं 70 प्रतिशत तक ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी दे सकती है। 

क्या होगा नई चिप का फायदा
नई चिप के आ जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुनिया एक तरह से बदलने वाली है। डिवाइसेज पहले से ज्यादा फास्ट हो जाएंगे, और साथ ही वे ऊर्जा की खपत भी कम करेंगे। या कहा जा सकता है कि जितनी ऊर्जा में वर्तमान चिप काम करती है, उसी ऊर्जा में यह चिप दोगुना काम दे सकती है। 

AI के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जेनरेटिव AI, क्लाउड ढांचे, और नेक्स्ट जेनरेशन के डिवाइसेज में यह क्रांति लेकर आने वाली है। कुल मिलाकर कहा जाए तो हाई टेक्नोलॉजी डिवाइसेज बनाना अब संभव हो सकता है जिससे टेक जगत की रफ्तार दोगुनी तक जा सकती है। कंप्यूटिंग की दुनिया को यह बदल कर रख देगी। आईबीएम रिसर्च के निदेशक के अनुसार, आईबीएम की यह नई चिप तकनीक कंप्यूटिंग को नैनोमीटर युग से आगे ले जाकर सीधे परमाणु स्तर तक पहुंचाने वाली है।

Advertisement

इससे चिप डिजाइनरों को ऐसे अधिक सक्षम और ऊर्जा-कुशल प्रोसेसर बनाने में मदद मिलेगी, जो AI आधारित भारी डेटा प्रोसेसिंग और हाई-बैंडविड्थ वर्कलोड को आसानी से संभाल सकें। कंपनी का अनुमान है कि इस तकनीक का पहला व्यावसायिक उपयोग अगले पांच वर्षों के भीतर शुरू हो सकता है। तकनीक विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल, क्लाउड कंप्यूटिंग और गहन कंप्यूटिंग वर्कलोड की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.