अब बॉर्डर पर रोबोट करेंगे सुरक्षा, खुद बदलेंगे अपनी बैटरी, चीन करने जा रहा अनोखा कारनामा

चीन की UBTech रोबोटिक्स को इंडस्ट्रियल-ग्रेड ह्यूमनॉइड रोबोट लगाने के लिए 264 मिलियन युआन (करीब 3,30,71,69,150 रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है,

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 09:29 IST
ख़ास बातें
  • UBTech Walker को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
  • UBTech Walker S2 रोबोट की लंबाई करीब 1.76 मीटर है।
  • UBTech Walker S2 ऑटोनोमस हॉट-स्वैपेबल ड्यूल बैटरी सिस्टम के साथ आता है।

Walker S2 का डिजाइन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए है।

Photo Credit: UBTech

इंसानों द्वारा किसी देश के बॉर्डर पर सुरक्षा करना तो आम बात है, लेकिन अब रोबोट किसी देश के बॉर्डर पर सिक्योरिटी का काम करेंगे। जी हां चीन में यह कारनामा होने वाला है। हाल ही में चीन की UBTech रोबोटिक्स को इंडस्ट्रियल-ग्रेड ह्यूमनॉइड रोबोट लगाने के लिए 264 मिलियन युआन (करीब 3,30,71,69,150 रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिन्हें गुआंग्शी के बॉर्डर पर दिसंबर से लगाया जाएगा। यह कदम देश में पब्लिक प्लेस से लेकर इंडस्ट्रियल उपयोग में रोबोटिक्स शामिल करने के बड़े प्रयास को दर्शाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंग्रीमेंट को वियतनाम के बॉर्डर से लगे तटीय शहर फांगचेंगगांग में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सेंटर के साथ किया गया है। सिक्योरिटी के लिए जुलाई में लॉन्च हुआ UBTech का Walker S2 शामिल किया जाएगा। इसे दुनिया का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट बताया गया है जो अपनी बैटरी को ऑटोमैटिक तौर पर बदल सकता है।

Advertisement

बॉर्डर पर करेंगे ये काम

रिपोर्ट के अनुसार, पायलट प्रोग्राम में Walker S2 को यात्रियों को गाइड करने, काम को सही से मैनेज करने, पेट्रोलिंग ड्यूटी में मदद करने, माल ढोने के काम को मैनेज करने और कमर्शियल सर्विस का सपोर्ट करने के लिए बॉर्डर चेक प्वाइंट पर लगाए जाएगा। वहीं इमिग्रेशन संबंधित कार्यों के अलावा इन रोबोट का उपयोग स्टील, कॉपर और एल्युमीनियम की मैन्युफैक्चरिंग साइट पर निरीक्षण के लिए भी किया जाएगा। 

चीन तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग में आगे बढ़ रहा है। वहीं रोबोटिक्स सेक्टर को पॉलिसी में काफी सपोर्ट मिल रहा है। देश में कई एजेंसियों ने रोबोट को नियमित कार्यों में शामिल करना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट, सरकारी ऑफिस और बड़े इवेंट में भी इसी तरह रोबोट लगाए गए हैं। हाल ही में यात्रियों के सवालों के जवाब देने के लिए हांग्जो शियाओशान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक रोबोट को लगाया गया था। इस साल तियानजिन में हुए शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन समिट के दौरान इंमिग्रेशन ऑथोरिटी ने बीजिंग की आईबेन इंटेलिजेंस द्वारा तैयार एक रोबोट का उपयोग किया था जो कि कई भाषाओं में सवांद कर सकता है। शेन्जेन, शंघाई और चेंग्दू जैसे शहरों में भी पुलिस ने पेट्रोलिंग के लिए रोबोट उपयोग किए हैं।

Advertisement

Walker S2 की खासियतें

Walker S2 का डिजाइन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए है। यूबीटेक का यह रोबोट हाई अपटाइम और कठिन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इस रोबोट की लंबाई करीब 1.76 मीटर है। यह 52 डिग्री में काम करता है, हाथ 11 डिग्री में काम करते हैं। यह रोबोट जमीन से 1.8 मीटर तक उठाकर एक हाथ में 15 किलो वजन उठा सकता है। यह आसानी से बैठ और उठ सकता है।

यह रोबोट ऑटोनोमस हॉट-स्वैपेबल ड्यूल बैटरी सिस्टम के साथ आता है। वॉकर एस2 अपनी लो बैटरी को करीब 3 मिनट में पूरी तरह चार्ज बैटरी से बदल सकता है, जिससे यह बिना इंसानों के आसानी से 24 घंटे तक चल सकता है। यह सिस्टम यूबीटेक के ब्रेननेट 2.0 और को-एजेंट एआई फ्रेमवर्क से लैस है, जिससे काम करने से लेकर फैसला लेने का काम करता है। रोबोट में एक प्योर RGB बायनोकूलर स्टीरियो विजन सिस्टम है, जिससे यह इंसानों की तरह किसी माहोल को एडेप्ट करता है। यह रोबोट 7.2 किमी/घंटा की स्पीड से चल सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.