Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट

Huawei Portable WiFi 5 डिवाइस 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। यह 195Mbps तक की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने मोबाइल हॉटस्पॉट डिवाइस Huawei Portable WiFi 5 लॉन्च किया है।
  • Huawei Portable WiFi 5 में 2400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Portable WiFi 5 की शुरुआती कीमत 229 युआन (लगभग 2,672 रुपये) है।

Huawei Portable WiFi 5 में 2400mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपना नया मोबाइल हॉटस्पॉट डिवाइस Huawei Portable WiFi 5 लॉन्च किया है। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस हाई-स्पीड इंटरनेट, लंबी बैटरी लाइफ और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट समेत यूजर्स के लिए बेहतर फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Huawei Portable WiFi 5 के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Portable WiFi 5 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei Portable WiFi 5 की चीन में शुरुआती कीमत 229 युआन (लगभग 2,672 रुपये) है। यह कई डाटा प्लान के साथ भी आता है, जिसमें मंथली ऑप्शन 99 युआन (लगभग 1,169 रुपये) में 2000GB डाटा प्रदान करता है। वहीं सालाना प्लान 599 युआन (लगभग 6,848 रुपये) में समान डाटा प्रदान करता है।


Huawei Portable WiFi 5 के स्पेसिफिकेशन


Huawei Portable WiFi 5 डिवाइस 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। यह 195Mbps तक की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है। यह आसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फास्ट डाउनलोड और ज्यादा बेहतर ऑनलाइन एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा अपलोड स्पीड में काफी ग्रोथ देखी गई है, जो 105Mbps तक पहुंच गई है, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग और बड़ी फाइल आसानी से शेयर हो सकती हैं। डिवाइस में एक स्टाइलिश डिजाइन भी है। यह तीन क्लासिक कलर्स ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में उपलब्ध है, जिसमें फ्रॉस्टेड फिनिश है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Portable WiFi 5 में 2400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 8-9 घंटे तक चल सकती है। इसकी बदौलत पूरा दिन काम किया जा सकता है और बाहर जाने पर बैटरी खत्म होने का झंझट नहीं रहता है। Portable WiFi 5 में आकर्षक और लाइट डिजाइन दिया गया है। इसकी मोटाई 13.7 मिमी और वजन सिर्फ 96 ग्राम है। इसे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के आसानी से अपनी जेब या बैकपैक में रख सकते हैं। 

यह एक साथ 16 डिवाइसेज का सपोर्ट कर सकता है, जिससे ग्रुप प्रोजेक्ट, फैमिली आउटिंग या दोस्तों के साथ गेमिंग सेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  पोर्टेबल वाईफाई डिवाइस Huawei Smart Life ऐप के साथ कंपेटिबल होता है। यह ऐप आपको अपने डाटा यूसेज को मॉनिटर करने, लिमिट तय करने, कनेक्टेड डिवाइसेज मैनेज करने और यहां तक ​​कि एक अलग गेस्ट वाई-फाई नेटवर्क तैयार करने की सुविधा देता है। इसके अलावा ऐप ऑनलाइन प्रोटेक्शन फीचर प्रदान करता है, वाई-फाई पासवर्ड लीक होने के खतरे को कम करता है और एक सुरक्षित इंटरनेट अनुभव प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  3. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  4. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.