मोबाइल कंपनी Huawei लेकर आ रही नई AITO M7 इलेक्ट्रिक कार, माइलेज में देगी सबको मात!

हाल ही में चीन के MIIT डाटाबेस पर एक लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि Huawei अपने नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्लान बना रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Huawei अपने नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्लान बना रही है।
  • Huawei AITO M7 EV एक मीडियम साइज की 6सीटर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी
  • AITO सब-ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला अगला Huawei इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा।

AITO सब-ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला अगला Huawei इलेक्ट्रिक व्हीकल AITO M7 है।

Photo Credit: ithome

Huawei अब अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Huawei AITO M7 लेकर आने वाली है। बीते साल साल Huawei ने चीन में अपने AITO सब-ब्रांड के तहत पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। AITO M5 ईवी के साथर Huawei ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी एक्सपर्टीज दिखाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था।

कंपनी को AITO M5 EV के शिपमेंट डाटा से अच्छी सेल्स प्राप्त हुई, जिससे ऐसा लगता है कि मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बनाना Huawei के लिए सही कदम है। हाल ही में चीन के MIIT डाटाबेस (आईटी होम के माध्यम से)  पर एक लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि Huawei अपने नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्लान बना रही है। 
लिस्टिंग से प्रोडक्ट का नाम नहीं पता चला है, लेकिन अगर सही से देखा जाए तो फोटो में से एक में ब्लर शब्द है जो 'AITO M7' जैसा दिखता है। इससे साफ होता है कि यह लिस्टिंग AITO सब-ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला अगला Huawei इलेक्ट्रिक व्हीकल है।

फीचर्स की बात करें तो लिस्टिंग से पता चलता है कि Huawei AITO M7 EV एक मीडियम साइज की 6 सीटर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आने वाली कार है जो कि पहले वाले मॉडल AITO M5 के मुकाबले थोड़ी बड़ी है। बाहरी डिजाइन के तौर पर AITO M7 पुराने मॉडल AITO M5 से काफी मिलती जुलती है। इसमें फ्रंटल बम्पर पर पहले जैसा कि बड़ा एयर वेंटिलेशन ग्रिल, एक स्लीक और स्ट्रेट रूफलाइन, एयरोडायनेमिक ट्रांसकुलेंट हेडलाइट्स, फुल बॉडी में क्रोम कलर ट्रिम्स आदि शामिल हैं।
Advertisement

इस ईवी में 5-स्पोक और 10-स्पोक व्हील ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें ऑप्शनल अपग्रेड जैसे क्रोम ग्रेश ट्रांसलूसेंट टिंटेड विंडो, या इंक-ब्लैक ट्रांसलूसेंट टिंटेड विंडो शामिल हैं। वैसे तो AITO M7 में एक मामूली डिजाइन का अंतर है जो कि ऐसा लगता है कि AITO M5 पर मौजूद EV पर Huawei Zhixuan लोगो नहीं है। लिस्टिंग पर अपलोड हुई फोटो में सभी एंगल से व्हीकल की फोटो नहीं नजर आईं, लेकिन ऐसा मानना है कि Huawei ने कार पर लोगो को कहीं ट्रांसफर किया होगा।
 

पावर और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो AITO M7 में पावर देने वाले इंजन के लिए इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ऑटोमोबाइल 1.5T रेंज एक्सटेंडर + मोटर कॉम्बो का इस्तेमाल होगा। चीन के MIIT द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक ड्राइव मोटर की रेटेड पावर/पीक पावर 72kW/200kW लिस्टेड है। मैक्सिमम नेट इंजन पावर 90kW लिस्टेड है और फ्यूल की खपत 1.05L/100km है।

जैसा कि AITO M5 की डिलीवरी सिर्फ मार्च 2022 में शुरू हुई थी तो ऐसे में यह उम्मीद की जाती है कि AITO M7 की घोषणा बाद में की जाएगी, जिससे यह AITO M5 की सेल्स पर असर न डाले। डाइमेंशन की बात करें तो Huawei AITO M7 की लंबाई 5020 mm, चौड़ाई 1945 mm, ऊंचाई 1775mm और वजन 2340 किलो है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei AITO M5, Huawei AITO M7 EV, Electric Vehicle

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.