RRR घर बैठे ऐसे देख सकेंगे, इस दिन यहां होगी रिलीज

BookMyShow Stream पर RRR के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे 899 रुपये में खरीद सकते हैं। या फिर आप इसे 349 रुपये में रेंट पर लेने का भी चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Roktim Rajpal and Akhil Arora, अपडेटेड: 13 मई 2022 15:17 IST
ख़ास बातें
  • RRR अपने थिएट्रिकल रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद रिलीज होगी।
  • RRR मूवी Zee5 और BookMyShow के वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म पर आ रही है।
  • RRR मूवी हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी।

आरआरआर मूवी Zee5 और BookMyShow Stream पर रिलीज होगी।

Photo Credit: DVV Entertainment

अगर आपने अभी तक RRR जैसी सुपरहिट फिल्म नहीं देखी है तो आपके लिए इसे घर बैठे देखने का मौका मिल रहा है। जी हां RRR अब 20 मई को Zee5 और BookMyShow Stream पर रिलीज होने जा रही है। भारत की अब तक तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 4K पिक्चर क्वालिटी में उपलब्ध होगी। हालांकि सभी वर्जन दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ लॉन्च नहीं होने वाले हैं। RRR हिंदी डब भाषा में 20 मई को BookMyShow Stream पर लॉन्च होगी। जबकि असली तेलुगु भाषा वर्जन तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब के साथ 20 मई को Zee5 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं 2 जून को BookMyShow Stream पर RRR सभी 5 भाषाओं में उपलब्ध होगी। मगर अभी तक Zee5 ने RRR हिंदी डब भाषा की लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है। एस.एस. राजामौली की यह फिल्म, राजामौली की अपनी पीरियड ड्रामा बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल के बाद तीसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म है।

सिनेमा में 25 मार्च को रिलीज हुई RRR अपने थिएट्रिकल रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद Zee5 और BookMyShow के वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म पर आ रही है। भारत में मेंबरशिप बेस्ड स्ट्रीमिंग सर्विस यानी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आरआरआर कब उपलब्ध होगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

BookMyShow सिनेमा के सीओओ आशीष सक्सेना ने एक स्टेटमेंट में कहा कि 'एक शानदार थिएट्रिकल सक्सेस के बाद फिल्म के लिए BookMyShow पर बेची गई 13 मिलियन टिकट्स को पार करने के बाद, हम यह घोषणा करते हुए काफी खुश हैं कि कि RRR हिंदी डब 20 मई को BookMyShow स्ट्रीम पर उन फैंस के लिए उपलब्ध होने वाली है, जिन्होंने इसे सिनेमा में नहीं देखा था या फिर जो लोग अपने घरों में आराम से दोबारा इसे देखना चाहते हैं।' इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने पर बनता है। यह फिल्म  भव्यता, प्रतिष्ठित पात्रों, रचनात्मक प्रभाव और अमर कहानी को दर्शाती है, जिसने भारत की सांस्कृतिक को सिनेमा के जरिए लोगों तक पहुंचाया है।

RRR और Gangubai Kathiwadi जैसी फिल्म्स के BookMyShow स्ट्रीम में आने के साथ ऐसा लग रहा है कि बड़े स्तर पर प्रमुख भारतीय स्टूडियो और निर्माता इस कैटेगरी का इस्तेमाल करेंगे। BookMyShow Stream पर RRR के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे 899 रुपये में खरीद सकते हैं। या फिर आप इसे 349 रुपये में रेंट पर लेने का भी चयन कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RRR, Zee5, BookMyShow Stream
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.