IRCTC से कंफर्म तत्काल रेल टिकट पाना है तो आज़माएं इन नुस्खों को

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 16:38 IST
ख़ास बातें
  • भारत में सफर की धड़कन है भारतीय रेलवे
  • त्योहारों और छुट्टियों में रेल टिकट खरीद पाना बेहद ही मुश्किल काम है
  • ऐसे में तत्काल टिकट बुकिंग काम की चीज़ साबित होता है

IRCTC Tatkal Ticket बुक करने का तरीका

हममें से कई लोग किसी ना किसी वजह से घर से दूर रहते हैं। कोई कमाई के चक्कर में तो कोई पढ़ाई के। ऐसे में त्यौहारी सीज़न में हमारी चाहत घर लौटने की होती है, पर पंगा रेलवे टिकट का है। अगर आप सही वक्त तक पर टिकट लेने से चूक गए तो घर जाने के बारे में सोचना सरदर्दी बढ़ाने जैसा है। यह हम अपने निजी अनुभव से कह रहे हैं कि कई बार अचानक बनाए गए इस किस्म के ट्रिप में हमें दोगुनी या फिर तीन गुनी कीमत चुकानी पड़ जाती है।

भारतीय रेलवे ने अचानक सफर करने की योजना बनाने वालों के लिए ही तत्काल व्यवस्था की शुरुआत की थी। वैसे, इसके पीछे कमाई भी एक अहम वजह रही होगी। क्योंकि तत्काल टिकट आम टिकट से ज्यादा महंगे होते हैं। फिलहाल, तत्काल टिकट बुक कराने के लिए दो व्यवस्था है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: IRCTC से ट्रेन टिकट बुक कराने वालों के लिए ये 9 सुझाव हैं काम के)

IRCTC Tatkal Rail Ticket यात्रा से एक दिन पहले ही बुक किए जा सकते हैं। 3एसी और उससे ऊपर वाले क्लास की बुकिंग सुबह 10 बजे होती है और स्लिपर के तत्काल टिकट की बुकिंग ठीक 11 बजे शुरू होती है। तत्काल टिकट काउंटर के लिए अलावा ऑनलाइन भी बुक कराए जा सकते हैं। IRCTC Tatkal Rail Ticket के लिए आप अक्सर ही रेलवे आरक्षण केंद्रों में लंबी कतारें देखेंगे। ऐसे में सुविधा के हिसाब ऑनलाइन बुकिंग एक मात्र विकल्प रह जाता है। लेकिन ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करना बच्चों का खेल नहीं है। व्यस्त रूट और व्यस्त सीज़न में आपके पास टिकट बुक कराने के लिए चंद मिनट होते हैं, सच कहें तो चंद सेकेंड।
Advertisement

 

Tatkal Ticket तेजी से कैसे बुक किया जाए? इसके बारे में हम आपको बताते हैं...

सबसे पहले आपके पास आईआरसीटीसी का अकाउंट होना जरूरी है। आप https://www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
Advertisement
 

मास्टर लिस्ट बनाएं
इसके बाद मास्टर लिस्ट बना लें। इस विकल्प तक आप माई प्रोफाइल के जरिए पहुंच सकते हैं। माउस के क्रसर को सबसे ऊपर नज़र आ रहे माई प्रोफाइल के पास ले जाएं। यहां आपको ड्रॉप डाउन में मास्टर लिस्ट नज़र आएगा। इस पर क्लिक करें। मास्टर लिस्ट दरअसल में पैसेंजर की लिस्ट है जिन्हें आप अपने प्रोफाइल में पहले से स्टोर करके रख सकते हैं। इस पेज आपको पैसेंजर के नाम, उम्र, लिंग, बर्थ प्रेफरेंस, फूड प्रेफरेंस, सीनियर सिटिज़न, आईडी कार्ड टाइप और आईडी कार्ड नंबर जैसे जानकारियां स्टोर करनी होगी। इन सारी जानकारियों को स्टोर करने के बाद एड पैसेंजर पर क्लिक करें। इस तरह से उस पैसेंजर की सारी जानकारी आईआरसीटीसी पोर्टल के मास्टर लिस्ट में स्टोर हो जाएगी। वैसे, हम आपको बर्थ प्रेफरेंस नहीं देने का सुझाव देंगे। क्योंकि, आपके लिए सबसे ज्यादा अहम टिकट मिलना है। चाहत की सीट का जुगाड़ सफर के दौरान भी संभव है। आप मास्टर लिस्ट में सर्वाधिक 20 यात्रियों का डेटा स्टोर कर सकते हैं।
Advertisement

ट्रैवल लिस्ट बनाएं
मास्टर लिस्ट बनाने के बाद हम आपको ट्रैवल लिस्ट बनाने का सुझाव देंगे। यह भी माई प्रोफाइल के ड्रॉप डाउन में मिल जाएगा। इसे मास्टर लिस्ट बनाने के बाद ही बनाया जा सकता है। मान लीजिए कि कुल 6 लोग सफर करने जा रहे हैं। इन यात्रियों को लेकर ट्रैवल लिस्ट बना सकते हैं। ट्रैवल लिस्ट पेज पर जाएं। यहां पर लिस्ट का नाम और ब्यौरा पूछा जाएगा। इसके बाद मास्टर लिस्ट से पैसेंजर के नाम चुनने का विकल्प मिलेगा। आप जिन यात्रियों को उस लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं उनके नाम चुन लें। हमारा सुझाव होगा कि लिस्ट का नाम कुछ ऐसा रखें जो अपने आप में सूचक हो। हमारा सुझाव होगा कि मास्टर लिस्ट और ट्रैवल लिस्ट का काम पहले ही निपटा लें।
Advertisement

(पढ़ें:ट्रेन का कनफर्म टिकट पाने में आपकी मदद करेगा 'टिकट जुगाड़' ऐप)

बुकिंग करने की तैयारी
अब टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पर आएं। आप कौन सी क्लास में तत्काल टिकट चाहिए, उसके हिसाब से वेब पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। 3एसी या उससे ऊपर की क्लास के लिए आप हर हाल में सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक लॉग इन कर लें। स्लिपर दर्जे में टिकट कटाने के लिए 10 बजकर 57 मिनट पर। इसके बाद तुरंत ही प्लान माय जर्नी वाले बॉक्स में अपनी यात्रा के हिसाब से स्टेशनों के नाम डाल दें। इसके बाद तारीख चुनें और आखिर में सब्मिट पर क्लिक कर दें।
 

सफर की जानकारी देने के बाद आप ट्रेनों के सुझाव के पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर उन सारे ट्रेनों की लिस्ट होगी जो कल की तारीख में उस रूट पर चलेंगी। आपको ट्रेन की लिस्ट के ऊपर जनरल, प्रीमियम तत्काल, लेडीज़ और तत्काल का रेडियो बटन नज़र आएगा। अब आप तत्काल पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको जिस ट्रेन से सफर करना है, उसके सामने नज़र आ रहे बॉगी के दर्जे में से एक को चुनें। ध्यान रहे कि तत्काल नहीं चुनने पर वेबसाइट पर आपको आम उपलब्धता दिखेगी।

(पढ़ें: ये बेहतरीन ऐप बनाएंगे आपकी रेल यात्रा को मंगलमय)

दर्जे पर क्लिक करने के बाद पेज में ऊपर की तरफ टिकट उपलब्धता वाला बॉक्स नज़र आने लगेगा। मान लीजिए कि आपको मुंबई राजधानी में थर्ड एसी में तत्काल टिकट चाहिए। आपने सारी जानकारियां 9.58 तक डाल दीं और टिकट उपलब्धता वाले पेज तक पहुंच गए। यहां पर आपको कुल उपलब्ध सीटों की संख्या तो नज़र आएगी पर बुक नाउ का बटन ठीक 10 बजे ही एक्टिव होगा। ऐसे में आपको इस पेज से लॉग आउट करने की ज़रूरत नहीं है। आप इस पेज पर बने रहिए। लेकिन आईआरसीटीसी का सर्वर लंबे वक्त तक स्थिर पेज को अपने आप ही लॉग आउट कर देता है। ऐसे में परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इसका भी उपाय है, आप इस दौरान अलग-अलग ट्रेनों में उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप पेज पर बहुत ज्यादा क्लिक ना करें। 20-25 सेकेंड के अंतराल पर क्लिक करते रहें, लेकिन ठीक 9 बजकर 59 मिनट पर थमकर अपनी पसंद के ट्रेन के अलग-अलग क्लास के बीच क्लिक करें।

जैसे ही 10 बजे आप अपनी पंसद की ट्रेन की थर्ड एसी क्लास वाले बटन पर फिर से क्लिक करें। अगर रेलवे सर्वर पर भी 10 बजे गए होंगे तो बुक नाउ का बटन एक्टिव हो जाएगा। अब बुक नाउ बटन पर क्लिक करें।

ऐसे करें मास्टर लिस्ट और ट्रैवल लिस्ट का इस्तेमाल
इस पेज पर आपकी ऊंगलियों की तेजी बेहद ही कारगार साबित होंगे और यहां पर काम आएगा मास्टर लिस्ट व ट्रैवल लिस्ट। जिनका ज़िक्र हमने पहले किया था। यह बुकिंग जानकारी साझा करने का पेज है। मान लीजिए को आपको पांच लोगों के साथ सफर करना है। अगर आप हर यात्री के नाम, उम्र, लिंग, बर्थ प्रेफरेंस जैसे जानकारियां डालेंगे, तो तत्काल टिकट गया आपके हाथ से। इसी काम को तेजी से निपटाने के लिए मास्टर लिस्ट काम आता है। पैसेंजर डिटेल वाले बॉक्स बॉर्डर लाइन पर आपको सेलेक्ट फ्रॉम योर मास्टर लिस्ट का बटन नज़र आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपके पास उन सारे लोगों की जानकारियां मौजूद होंगी जिनके नाम आपने मास्टर लिस्ट में पहले ही स्टोर किए थे। आप यहां उन पैसेंजर के नाम चुन सकते हैं जिनके लिए टिकट बुक करना है। इस तरह पैसेंजर का ब्यौरा चंद सेकेंड में आईआरसीटीसी की बुकिंग पेज अपने आप ही भर जाएगा। वैसे, मास्टर लिस्ट से पैसेंजर के नाम चुनने का तरीका एक या दो पैसेंजर में कारगर साबित होगा। लेकिन 6 पैसेंजर के लिए आप ट्रैवल लिस्ट को चुनें। सेलेक्ट फ्रॉम ट्रैवल लिस्ट भी सैलेक्ट फ्रॉम मास्टर लिस्ट के बगल में मौजूद है। इसके बाद आप ट्रैवल लिस्ट सेलेक्ट करें। और अपने आप ही सभी यात्रियों के नाम बॉक्स में भर जाएंगे।
 

समय बचाने के लिए इनका रखें ध्यान
अब आपको ओटो अपग्रेडेशन, सिर्फ कंफर्म टिकट की बुकिंग, पसंदीदा कोच आईडी, ट्रैवल इंश्योरेंस और मोबाइल नंबर जैसे बॉक्स भी नज़र आएंगे। आप इनमें अपनी पसंद के विकल्प डाल सकते हैं। हमारा सुझाव होगा कि आप सिर्फ ट्रैवल इंश्योरेंस को चुनें। समय बचाने के लिए बाकी के तामझाम से बचें। सीधे नीचे की तरफ जाएं और कैप्चा कोड डालें। तत्काल बुकिंग के वक्त कैप्चा कोड थोड़ा जटिल अंदाज में लिखा जाता है। ऐसे में हमारा सुझाव होगा कि इसे ध्यान से पढ़कर भरें। अगर कोड गड़बड़ तो आपके 10 सेकेंड गए काम से, जो तत्काल बुकिंग के लिए बहुत ज्यादा हैं। इन सब जानकारियों को साझा करने के बाद आप नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।

यह टिकट बुक होने से पहले आईआरसीटीसी का आखिरी पेज है। यहां पर सरसरी निगाहों से सफर की तारीख, ट्रेन और यात्री का ब्यौरा जांच लें। अब पेमेंट की बारी। आपको डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड और पेटीएम जैसे विकल्प मिलेंगे। आप अपनी पसंद के पेमेंट तरीके का चुनाव कर सकते हैं। वैसे, हमने नेट बैंकिंग को ज्यादा आसान तरीका पाया है। क्योंकि इसमें आपको डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की तुलना में कम जानकारियां साझा करनी पड़ती हैं जो समय बचाने जैसा है। और तत्काल टिकट बुकिंग में तो समय पैसे के समान है।

ज़रूरी बातें: आप 1 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड में व्यस्त रूट पर शायद ही कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। 4 एमबीपीएस से ऊपर की स्पीड उत्तम है। पेमेंट के दौरान ओटीपी आपकी किस्मत और टेलीकॉम नेटवर्क पर निर्भर करता है। टिकट बुक करते वक्त अपने फोन को आसपास ही रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Confirmed Tatkal Ticket, Railway Ticket
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.