आपका डाटा हो रहा है Facebook और Instagram के साथ शेयर, जानें इसे कैसे रोकें

मेटा Facebook और Instagram यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में जानकारी तब एकत्रित करती है जब यूजर्स इन ऐप्स और वेबसाइट से बाहर जाते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक यूजर्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स रिव्यू करने की सुविधा मिलती है।
  • इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को रिव्यू कर सकते हैं।
  • फेसबुक यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं।

Photo Credit: Pexels/Brett Jordan

मेटा Facebook और Instagram यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में जानकारी तब एकत्रित करती है जब यूजर्स इन ऐप्स और वेबसाइट से बाहर जाते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और टार्गेट विज्ञापन प्रदान करने के लिए ऐसा करता है। एकत्रित की गई जानकारी में वेबसाइट, ऐप्स और ऑर्नेनाइजेशन फेसबुक या इंस्टाग्राम के साथ यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में साझा करने वाली जानकारी शामिल होती है। इस जानकारी में किसी वेबसाइट पर जाना, ऐप खोलना, किसी आइटम को सर्च करना या प्रोडक्ट खरीदना शामिल हो सकता है। अगर आप किसी ऑनलाइन वेबसाइट से कपड़े खरीदते हैं या देखते हैं तो वह शॉप आपकी एक्टिविटी फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है, जिसके बाद फेसबुक आपको कपड़ों का विज्ञापन दिखाएगा।  यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कौन सी वेबसाइट उनका डाटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को भेज रही हैं।


मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को रिव्यू करने और उनमें बदलाव करने की सुविधा प्रदान करता है। योर एक्टिविटी ऑफ Meta टेक्नोलॉजीज टूल से यूजर्स अन्य वेबसाइट का उपयोग करते हुए उनके बारे में एकत्रित डाटा को रिव्यू करने और उसे हटाने की सुविधा मिलती है। यूजर्स इस फीचर को पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं और ऑफलाइन एनालेसेज के लिए डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

Facebook और Instagram के साथ आपका डाटा शेयर करने वाली वेबसाइट को कैसे करें चेक और मैनेज: Facebook और Instagram ऐप्स और वेबसाइट में "योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज" नाम का एक फीचर है, जो डाटा कलेक्शन के तरीकों को साफ करात है और ट्रैकिंग को मैनेज करने के लिए कंट्रोल प्रदान करता है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऑफ-मेटा एक्टिविटी पर पहुंचने लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Advertisement
  • सबसे पहले यूजर्स को फेसबुक वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद वेब यूजर्स को सेटिंग्स और प्राइवेसी पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
  • ऐप पर यूजर्स को हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करना है और उसके बाद अकाउंट सेंटर का चयन करना होगा।
  • इसके बाद 'योर इंफॉर्मेशन एंड परमिशन' ऑप्शन का चयन करना है।
  • फिर 'योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज' पर टैप करना है।

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए 

  • इंस्टाग्राम यूजर्स को वेबसाइट या ऐप खोलना है।
  • ऐप में यूजर्स को निचले दाएं कॉर्नर में प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है।
  • फिर ऊपर हैमबर्गर आइकन का चयन करना है।

वेबसाइट पर यूजर्स को बाईं ओर के पैनल के निचले हिस्से में मौजूद 'मोर' आइकन पर क्लिक करना है।

  • उसके बाद सेटिंग्स का चयन करना है।
  • उसके बाद अकाउंट सेंटर पर जाना है।
  • फिर योर इंफॉर्मेशन एंड परमिशन पर क्लिक करना है।
  • फिर 'योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज' पर जाना है।

ट्रैक्ड एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज
Meta यूजर्स एक्टिविटी को ट्रैक करने से उन कंपनियों को हटाने के ऑप्शन प्रदान करता है। यूजर्स सभी पिछली एक्टिविटी को भी हटा सकते हैं और आने वाले समय में ट्रैकिंग एक्शन को ब्लॉक कर सकते हैं। मेटा अकाउंट्स सेंटर पेज खुलने पर 'योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजी' के बारे में एक पॉप-अप मैसेज नजर आता है। जो यूजर्स इस टूल के काम करने के तरीके के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, वो ऑफ मेटा टेक्नोलॉजी एक्टिविटी के बारे में ज्यादा जानने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.