मानसून में ट्रेन कैंसल है या नहीं? स्टेशन जाने से पहले इन 5 तरीकों से करें स्टेटस चेक

मानसून के दौरान ट्रेनें अक्सर लेट या कैंसल हो जाती हैं। जानिए NTES, RailOne, RailMadad और 139 हेल्पलाइन के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस कैसे चेक करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • NTES और RailOne ऐप से मिनटों में चेक करें ट्रेन का लाइव स्टेटस
  • बारिश के मौसम में स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें
  • 139 हेल्पलाइन और RailMadad से भी मिल सकती है ट्रेन की जरूरी जानकारी

ट्रेन का स्टेटस जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका National Train Enquiry System (NTES) है

Photo Credit: Pixabay

बारिश के मौसम में कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और ट्रैक पर पानी भरने जैसी वजहों से ट्रेनों के लेट होने या कैंसल होने की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। अगर आपकी भी जल्द यात्रा है, तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे बेवजह की परेशानी और समय की बर्बादी से बचा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि भारतीय रेलवे ट्रेन का लाइव स्टेटस, कैंसलेशन और देरी की जानकारी देखने के लिए कई आधिकारिक सुविधाएं देता है। चलिए जानते हैं सभी वो तरीके जिससे आप पहले ही अपनी ट्रेन का स्टेटस जान सकते हैं।

1. NTES से चेक करें ट्रेन का लाइव स्टेटस

ट्रेन का स्टेटस जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका National Train Enquiry System (NTES) है। यहां ट्रेन नंबर या नाम डालकर यह देखा जा सकता है कि ट्रेन समय पर है, कितनी लेट चल रही है या कैंसल हो चुकी है। NTES वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है।

Advertisement

2. RailOne ऐप का करें इस्तेमाल

भारतीय रेलवे का RailOne ऐप टिकट बुकिंग के साथ-साथ लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR स्टेटस और दूसरी रेलवे सेवाएं भी एक ही जगह उपलब्ध कराता है। अगर आपके फोन में यह ऐप है, तो वहीं से ट्रेन की लेटेस्ट जानकारी देख सकते हैं।

3. RailMadad और हेल्पलाइन 139

अगर ट्रेन के बारे में जानकारी चाहिए या किसी तरह की समस्या है, तो RailMadad पोर्टल और हेल्पलाइन 139 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 139 पर कॉल करके PNR, ट्रेन शेड्यूल और दूसरी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

4. PNR स्टेटस भी जरूर देखें

अगर ट्रेन चल रही है, तब भी यात्रा से पहले PNR स्टेटस जरूर चेक करें। इससे आपको सीट कन्फर्मेशन, कोच और दूसरी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। कई बार ट्रेन का शेड्यूल बदलने पर इससे जुड़ी अपडेट भी दिखाई देती हैं।

Advertisement

5. यात्रा से कुछ घंटे पहले करें फाइनल चेक

मानसून के दौरान रेलवे ऑपरेशन में आखिरी समय पर भी बदलाव हो सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले या यात्रा से 2-3 घंटे पहले ट्रेन का स्टेटस एक बार फिर देख लें। इससे अगर ट्रेन रद्द हुई हो या काफी देर से चल रही हो, तो आप अपनी योजना उसी हिसाब से बदल सकते हैं.

ध्यान रखें: रेलवे से जुड़ी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे NTES, RailOne, RailMadad या 139 हेल्पलाइन का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया या अनजान वेबसाइटों पर दिखाई देने वाली जानकारी पर तुरंत भरोसा न करें।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.