रेल टिकट कंफर्म हुआ या नहीं? ऐसे जांचें पीएनआर स्टेटस

रेल टिकट अगर वेटिंग मिल जाए तो यात्री की परेशानी सीधे दोगुनी हो जाती है। पहला, टिकट नहीं कंफर्म होने का डर और दूसरा, सफर की तारीख से पहले बार-बार पीएनआर नंबर के जरिए बुकिंग की वास्तविक स्थिति जानने की टेंशन।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2018 17:39 IST
ख़ास बातें
  • पीएनआर का मतलब होता है पैसेंजर नेम रिकॉर्ड। यह 10 आंकड़ों वाला नंबर है
  • भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पीएनआर स्टेटस की जांच हो सकती है
  • अपने मोबाइल से 139 नंबर पर कॉल करके पीएनआर स्टेटस जान सकते हैं

रेल टिकट जानकारी

रेल टिकट अगर वेटिंग मिल जाए तो यात्री की परेशानी सीधे दोगुनी हो जाती है। पहला, टिकट नहीं कंफर्म होने का डर और दूसरा, सफर की तारीख से पहले बार-बार पीएनआर नंबर के जरिए बुकिंग की वास्तविक स्थिति जानने की टेंशन। इस दौरान रेलवे टिकट कन्फर्म करने के लिए भी हम और आप कई हथकंडे अपनाते हैं। सच तो यह है इस दौरान हम और आप गूगल के पेज पर भी रेलवे टिकट जानकारी से संबंधित बहुत ज़्यादा सर्च करते हैं। ट्रेन टिकट वेटिंग लिस्ट की इन्क्वारी से संबंधित आपकी सारी दुविधाओं को दूर करेगा यह लेख।

पीएनआर का मतलब होता है पैसेंजर नेम रिकॉर्ड। यह 10 आंकड़ों वाला नंबर होता है। रेलवे में व्यवस्था है कि अगर आपको वेटिंग टिकट मिला है तो आप पीएनआर की स्थिति जान सकते हैं। ऐसा नहीं है कि कंफर्म टिकट वाले पीएनआर नंबर के जरिए रिज़र्वेशन स्थिति नहीं जांच सकते। लेकिन ऐसा करना समय बर्बाद करना ही कहलाएगा।
Advertisement

अब आपके मन में सवाल उठेगा कि पीएनआर स्टेटस की जांच किस तरह से हो सकती है। हम इसके बारे में आपको बताएंगे। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पीएनआर स्टेटस की जांच हो सकती है। इसके अलावा आप फोन कॉल करके या एसएमएस भेजकर भी पीएनआर स्थिति जांच पाएंगे। कई थर्ड-पार्टी वेबसाइट और ऐप भी इस संबंध में आपके काम आएंगे।

(पढ़ें: आईआरसीटीसी से कंफर्म तत्काल रेल टिकट पाना है तो आज़माएं इन नुस्खों को)
 

पीएनआर की स्थिति जानें वेबसाइट से

भारतीय रेलवे की वेबसाइट इंडियन रेल डॉट गॉव डॉट इन पर जाकर आप पीएनआर स्टेटस की जांच कर सकते हैं। यह आधिकारिक वेबसाइट है इसलिए आप यहां पर मिलने वाली जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा करें। अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराई है तो आप यहां से भी पीएनआर स्थिति जान पाएंगे। आपको लॉगइन करना है, फिर बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जाना है। यहां पर उस टिकट को चुन लें जो वेटिंग है। उसके बाद आपको गेट पीएनआर स्टेटस पर क्लिक करना होगा। अब एक पॉप अप खुलेगा जिसमें पीएनआर की स्थिति मौजूद होगी।
 

ट्रेन टिकट वेटिंग लिस्ट इन्क्वारी

ये तो आधिकारिक वेबसाइट थी। कुछ वेबसाइट रेलवे के सर्वर के डेटा की मदद से पीएनआर का स्टेटस भी बताते हैं। आप चाहें तो railyatri.in, checkpnrstatusirctc.in, trainspnrstatus.com और confirmtkt.com जैसी वेबसाइटों से भी इसकी जांच कर सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि इनमें से कुछ वेबसाइट वेटलिस्ट टिकट के कंफर्म होने की संभावनाओं के बारे में भी बताती हैं। जब टिकट कंफर्म ना हो तो उम्मीदों का खेल और भी मज़ेदार हो जाता है।
Advertisement
 

पीएनआर की स्थिति जानें फोन कॉल से

आप चाहें तो अपने मोबाइल से 139 नंबर पर कॉल करके पीएनआर स्टेटस जान सकते हैं, बस आपको आईवीआर द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना होगा। संभव है कि आपको इस नंबर पर कॉल लगाने से पहले अपने शहर का एसटीडी कोड आगे इस्तेमाल करना पड़े, जैसे कि दिल्ली के लिए 011।

पीएनआर की स्थिति जानें एसएमएस के द्वारा
Advertisement
आप अपने मोबाइल में "PNR {पीएनआर नंबर}" लिखने के बाद 5888 या 139 या 5676747 या 57886 पर एसएमएस भेज सकते हैं। इसके बाद आपको एसएमएस मिलेगा जिसमें पीएनआर स्टेटस की जानकारी मौजूद होगी।
 

पीएनआर की स्थिति जानें ऐप के द्वारा


गूगल प्ले स्टोर में आईआरसीटीसी का आधिकारिक ऐप तो है, लेकिन आप इसमें सीधे पीएनआर स्टेटस नहीं जांच सकेंगे। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप पर ही भरोसा करना होगा। आप इंडियन रेल ट्रेन पीएनआर स्टेटस (इक्सिगो), रेलयात्री, ट्रेनमैन और कंफर्मटिकट जैसे ऐप को इंस्टॉल करें। इन ऐप पर आपको पीएनआर स्टेटस जांचने का विकल्प मिल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rail Ticket, Railway Ticket, PNR, PNR Status

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.