आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक

Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है जिससे आप फ्री में किसी भी व्यक्ति को और कहीं भी ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है।
  • जीमेल से फ्री में किसी भी व्यक्ति को और कहीं भी ईमेल कर सकते हैं।
  • Gmail सर्विस के साथ 15जीबी फ्री स्टोरेज मिलती है।

Gmail से फ्री में ईमेल किए जा सकते हैं।

Photo Credit: Unplash

Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है जिससे आप फ्री में किसी भी व्यक्ति को और कहीं भी ईमेल कर सकते हैं। इस सर्विस को अपने आसान इंटरफेस और कई फीचर्स के चलते यूजर्स द्वारा पसंद किया जाता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में डिवाइस हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो हैक होने का खतरा बना रता है। आज के समय में हैकर्स और साइबर फ्रॉड की नजर हमेशा Gmail पर रहती है, क्योंकि इसमें जरूरी और निजी जानकारी रहती है, जिससे जरिए लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। फिशिंग के मामले भी आते हैं और स्कैम या मैलवेयर का खतरा भी रहता है, जिसमें यूजर्स का डाटा चोरी हो सकता है और उन्हें वित्तीय तौर पर नुकसान भी हो सकता है। अगर आपको शक है कि आपका जीमेल हैक हो गया है तो आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं आपका जीमेल हैक हुआ है या नहीं।

कैसे चेक करें Gmail हैक हुआ है या नहीं:


 
अपने जीमेल की सुरक्षा के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर Gmail ऐप खोलना है।

Advertisement


Gmail खोलने के बाद आपको दाईं ओर टॉप पर नजर आ रहे सेटिंग आइकन पर क्लिक करना है।


सेटिंग आइकन पर क्लिक करने के बाद दाईं ओर टॉप पर सी ऑल सेटिंग का विकल्प खुलेगा।

Advertisement


सी ऑल सेटिंग पर क्लिक करना है, फिर नए विकल्प खुल कर सामने आएंगे, जिसमें आपको ऊपर दाईं ओर Forwarding and POP/IMAP पर क्लिक करना है।

Advertisement


Forwarding and POP/IMAP पर क्लिक करने के बाद आपको नजर आएगा कि आपके ईमेल किसी दूसरे ईमेल पर कहीं फॉरवर्ड किए हुए हैं या नहीं।
अगर आपको ऐसा कुछ नजर आता है तो आप तुरंत ईमेल को फॉरवर्ड होने से रोक सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.