काउंटर से खरीदे रेल टिकट को ऐसे करें कहीं से भी कैंसिल

रेलवे काउंटर से टिकट खरीदना तो असुविधाजनक है ही, उससे भी ज्यादा असुविधाभरा है उस टिकट को कैंसिल करवाना...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • रेल काउंटर से खरीदे टिकट को रद्द कराना बेहद ही मुश्किल काम है
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही टिकट को कैंसिल कराना संभव है
  • इसमें आपके मोबाइल नंबर की भी अहम भूमिका है

Train Ticket Cancellation का तरीका

रेलवे काउंटर से टिकट खरीदना, किसी पर्वत पर चढ़ाई करने से कम नहीं है। अगर मुश्किल से खरीदे टिकट को कैंसिल करने की स्थिति पैदा हो जाए तो हाल और भी बुरा हो जाता है। इसके लिए आपको करना पड़ता है स्टेशन का रुख और झेलनी पड़ती है लाइन की उलझन। अब यह परेशानी नहीं होगी। क्या आपको पता है कि रेलवे काउंटर से खरीदा गया टिकट अब आप अपने स्मार्टफोन से ही रद्द कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, IRCTC की वेबसाइट का 'अवतार' बदलने के बाद कई नई सुविधाओं की सौगात रेलयात्रियों को दी गई है। अब होम पेज से ही ट्रेन की उपलब्धता की जानकारी कर सकते हैं। इसके लिए पहले की तरह अब लॉग-इन नहीं करना पड़ता। साथ ही वेटलिस्ट प्रिडिक्शन फीचर को नई वेबसाइट के साथ आम यूज़र के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र वेटलिस्टेड और आरएसी टिकट के कंफर्म होने की संभावना के बारे में जांच सकते हैं। अगर आप टिकट बुक करने जा रहे हैं और ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है तो आप CNF Probability पर क्लिक करके यह जान सकते हैं कि सीट कन्फर्म होने की संभावना कितनी है।
Advertisement
 

आइए जानें Railway Ticket Counter से लिए गए टिकट को रद्द करवाने के आसान तरीके के बारे में...

लॉग-इन
जिन यूज़र ने रेलवे टिकट काउंटर से टिकट बुक किया है, और किसी वजह से वे अपना टिकट रद्द करवाना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले इस लिंक पर https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf क्लिक करना होगा। यहां यूज़र को अपना PNR No., ट्रेन नंबर कैप्चा सहित डालना होगा। सबकुछ डालने के बाद टिक करें और सबमिट का बटन टैप कर दें।
 
मोबाइल पर आएगा OTP
सबमिट करने के बाद यूज़र के उस फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे काउंटर पर बुकिंग के समय रजिस्टर कराया गया है। इस नंबर पर आए हुए ओटीपी को इनसर्ट करें और सबमिट पर टैप कर दें।
 
कैंसिल टिकट का विकल्प
Advertisement
अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करने के बाद यूज़र की स्क्रीन पर PNR का ब्यौरा दिखाई देगा। इस पर एक बार नज़र डालने के बाद Cancel Ticket के विकल्प पर टैप करें। इस तरह टिकट कैंसल की प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाएगी।

डिटेल प्राप्त होंगी
Advertisement
टिकट रद्द हो जाने के बाद यूज़र को रजिस्टर्ड नंबर पर एक एसएमएस मिल जाएगा। यह एसएमएस आपको कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़ा ब्यौरा देगा। लेकिन ध्यान रहे, कन्फर्म टिकट को यात्रा के समय से 4 घंटे पहले और वेटिंग में चल रहे टिकट को यात्रा से 30 मिनट पहले तक रद्द करवाना ही संभव होगा।
 
रिफंड कैसे मिलेगा?
Advertisement
अब सबसे प्रमुख बात। आपने कैंसिल तो कर दिया लेकिन रिफंड का नियम क्या है? दरअसल नियम के मुताबिक, रिफंड का पैसा आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन से मिल जाएगा लेकिन उसके लिए ऑरिजनल टिकट साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: irctc, irctc ticket cancellation
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.