PAN Card ऑनलाइन बनवाने का तरीका

Pan Card भारत में एक जरूरी दस्तावेज है। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 15:37 IST
ख़ास बातें
  • इनकम टैक्स रिटर्न भरने में होती है पैन कार्ड की आवश्यकता
  • बैक अकाउंट खोलने में Pan Card की जरूरत
  • भारत में पैन कार्ड आईडी प्रूफ का काम करता है
Pan Card भारत में एक जरूरी दस्तावेज है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, बैक अकाउंट खोलने और 50,000 रुपये से ऊपर के भुगतान पर पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। पैन कार्ड भारतीय नागरिक (18 साल से कम आयु के लिए भी), विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिक के लिए जारी किया जाता है। हालांकि, इन तीन वर्ग के नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रोसस अलग है। यदि आप भारतीय नागरिक हैं और आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 

ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज

भारतीय नागरिकों को तीन तरह के दस्तावेजों की आवश्यकता है। इसमें आईडी प्रूफ, आवास प्रमाण पत्र (
Advertisement
दस्तावेज तीन महीने से पुराना नहीं होना चाहिए) और जन्म प्रमाण पत्र।
 

1) आईडी प्रूफ के लिए दस्तावेज

  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड (फोटो अटैच होनी चाहिए)
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आर्म्स लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड
  • पेंशन कार्ड (फोटो अटैच होनी चाहिए)
  • केंद्र सरकार हेल्थ स्कीम कार्ड या एक्स-सर्विसमेन हेल्थ स्कीम फोटो कार्ड
  • बैंक सर्टिफिकेट या ब्रांच का लेटर हैड पर आपका नाम, ऑफिसर का स्टैंप। सर्टिफिकेट पर आपकी फोटो, बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए।
 

2) आवास प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज (कोई भी एक)

  • बिजली का बिल
  • लैंडलाइन या ब्राडबैंड कनेक्शन बिल
  • पानी का बिल
  • कंज्यूमर गैस कनेक्शन कार्ड या गैस पाइप लाइन का बिल
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  • डिपॉजिटरी अकाउंट स्टेटमेंट
  • क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट
  • पोस्ट ऑफिस पासबुक की कॉपी (आपका पता दर्ज होना चाहिए)
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • प्रॉपर्टी टैक्स (लेटेस्ट)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सरकार द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज
   

3) जन्म तिथि के लिए दस्तावेज

  • नगरपालिका प्राधिकारी या अन्य ऑफिस द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।  
  • पेंशन पेमेंट ऑर्डर
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • रजिस्ट्रार ऑफ मैरिज द्वारा जारी मैरिज सर्टिफिकेट
  • मैट्रिक परीक्षा सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सरकार द्वारा जारी आवास सर्टिफकेट

पैन कार्ड आवेदन का शुल्क

भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 116 रुपये ( इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन चार्ज तकरीबन 5 रुपये) का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों को 1,020 रुपये का भुगतान ( इसके अलावा 5 रुपये चार्ज) करना होगा।
 

पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

1) पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए NSDL या UTITSL वेबसाइट पर जाएं। दोनों ही साइट अधिकृत हैं। आइए हम आपको स्टेप्स बताते हैं कि एनएसडीएल साइट से आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
Advertisement

2) ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पेज के ऊपरी हिस्से में ऑनलाइन पैन ऐप्लिकेशन नजर आएगा। इसके बाद ऐप्लिकेशन टाइप पर जाएं, यहां New PAN - Indian Citizen (Form 49A) पर क्लिक करें। अगर आप विदेशी नागरिक हैं तो (Form 49AA) पर क्लिक करें।  

3) इसके बाद कैटिगरी का चुनाव करें। ज्यादातर लोग Individual ऑप्शन का चुनाव करेंगे।
Advertisement

4) इसके बाद मांगी गई निजी जानकारी दर्ज करें, जैसे कि नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5)  इसके बाद आपको यह चुनना होगा कि आप पैन के लिए दस्तावेज कैसे देना चाहते हैं। इसके लिए आपके पास 3 विकल्प हैं, आप चाहें तो Aadhaar Card के जरिए प्रमाणित कर सकते हैं। आप e-Sign के जरिए स्कैन तस्वीर को सबमिट कर सकते हैं या फिर दस्तावेज को भेज सकते हैं।
Advertisement
 

6) हमने आधार कार्ड वाले प्रोसेस का चुनाव किया है। आपके पास OTP आएगा, इसके बाद भुगतान करना है।
Advertisement

7) मांगी गई जानकारी जैसे कि आधार नंबर (optional) दर्ज करें। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।

8) इसके बाद आपको नाम, जन्म तिथि, पता आदि डालने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।  

9) इसके बाद बनाना स्किन पर क्लिक करना है जो AO कोड है। यह दिखने में आपको जटिल लग सकता है लेकिन यह सरल है। इसके बाद ऊपर दिखाई दे रहे भारतीय नागरिक, एनआरआई, डिफेंस कर्मचारी और सरकारी कैटेगिरी विकल्पों में से एक का चुनाव करना है।

10) इसके बाद AO Code का चुनाव करें, अपना राज्य और क्षेत्र डालें। कुछ सेकेंड का इंतजार करें और फिर आपको AO कोड का फुल लिस्ट दिखाई देगा। इसके बाद नीचे स्क्रोल करते जाएं और जो कैटेगिरी आपको बेस्ट लगे उसका चुनाव करें। यहां आपको कई वर्ग दिखाई देंगे जैसे कि कंपनी, बिना आय वाले लोग, सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारी। यदि आप इस बात से वाकीफ नहीं है कि आप किस वर्ग में आते हैं तो सीए से संपर्क करें। सही AO कोड का चुनाव करें और फिर Next पर क्लिक करें।

11) आयु और निवास प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज का चुनाव करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
 

12) इसके बाद भुगतान पेज खुलेगा, यहां आपको भुगतान के कई विकल्प दिखाई देंगे।   

13) भुगतान के बाद प्रमाणित करने के लिए आधार ओटीपी मांगा जाएगा या आप E-sign के जरिए भी दस्तावेजों को सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि आप दस्तावेजों की कॉपी को NSDL भेज सकते हैं। आपको ईमेल पर NSDL द्वारा मेल प्राप्त होगा, ऐप्लिकेशन प्रोसेस होने के बाद आपके पते पर पैन कार्ड को डिलीवर कर दिया जाएगा।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PAN card, Aadhaar Card, NSDL

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.