Honor X70 8300mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा है, जिसमें f/1.88 अपर्चर मिलता है। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor X70 चीन में लॉन्च, शुरुआती कीमत करीब 16,000 रुपये
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिप, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले
  • 512GB वर्जन में 80W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट शामिल

Honor X70 में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor X70 लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.79 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है और फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, क्योंकि Honor ने इसमें 8,300mAh की विशाल बैटरी दी है, जो आज के समय में कई टैबलेट्स में देखने को मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन ना सिर्फ वॉटरप्रूफ है, बल्कि IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ हाई-प्रेशर वॉटर और हॉट वाटर को भी हैंडल कर सकता है।

Honor X70 की शुरुआती कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। फोन को 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और टॉप-एंड 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये), CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) और CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है। Honor X70 को चार कलर ऑप्शन - Bamboo Green, Moon Shadow White, Magic Night Black और Vermillion Red में पेश किया गया है। फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में उपलब्ध है।

Honor X70 में Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 दिया गया है। इसका डिस्प्ले साइज 6.79 इंच है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन (1200x2640 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर Aluminosilicate ग्लास प्रोटेक्शन है और कंपनी के मुताबिक इसमें Oasis Eye Protection के साथ 3,840Hz PWM डिमिंग भी दी गई है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। Honor X70 में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

इसमें पीछे की तरफ 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा है, जिसमें f/1.88 अपर्चर मिलता है। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

Honor X70 में 8,300mAh की Lithium-ion polymer बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके 512GB वर्जन में 80W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में Honor X70 में Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, NFC, USB Type-C, और लोकेशन सर्विसेज के लिए Beidou, GPS, AGPS, Glonass, Galileo, NavIC और QZSS सपोर्ट है। फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.96mm बताई गई है।
 

Honor X70 की कीमत कितनी है और कितने वेरिएंट्स में आता है?

Honor X70 की शुरुआती कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है। यह 8GB+128GB से शुरू होकर 12GB+512GB तक चार स्टोरेज ऑप्शन्स में आता है।

क्या Honor X70 इंटरनेशनल मार्केट में मिलेगा?

फिलहाल Honor X70 सिर्फ चीन में उपलब्ध है। इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Honor X70 में कौन-सा प्रोसेसर है और कितना RAM/Storage सपोर्ट करता है?

Honor X70 में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट है, जो 8GB या 12GB RAM और 128GB से 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Honor X70 की बैटरी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

Honor X70 में 8,300mAh बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 512GB वैरिएंट में 80W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

क्या Honor X70 फोन वॉटरप्रूफ है?

कंपनी के मुताबिक, Honor X70 को IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिले हैं। यह हाई प्रेशर वॉटर, हॉट वॉटर और सॉल्टी वेदर को भी हैंडल कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor X70, Honor X70 Price, Honor X70 specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  3. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  4. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  5. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  6. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  7. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  8. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  9. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  10. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.