130 km रेंज वाला Honda U-Go जल्द होगा भारत में लॉन्च! पेमेंट दायर

चीन में Honda U-Go किफायती और प्रीमियम मॉडल में उपलब्ध है, जिनमें क्रमश: 1.2kW और 1.8kW की हब मोटर मिलती हैं, जिसकी बदौलत इन दोनों मॉडल की टॉप स्पीड क्रमश: 43 kmph और 53 kmph है।

130 km रेंज वाला Honda U-Go जल्द होगा भारत में लॉन्च! पेमेंट दायर

Honda ने U-Go को पिछले साल चीन में 7,499 चीनी युआन (लगभग 86,000 रुपये) में लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Honda ने भारत में U-Go के नाम के लिए पेटेंट दायर किया है
  • चीन में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो मॉडल मिलते हैं
  • सिंगल बैटरी पैक में 75 km और डुअल बैटरी पैक के साथ 130 km की रेंज देता है
विज्ञापन
Honda ने कथित तौर पर भारत के लिए अपने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट दायर किया है। एक मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि होंडा भारत में अपना U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इस स्कूटर के भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्कूटर के नाम को भारत में रजिस्टर करने से यह उम्मीद की जा सकती है कि Honda अपने U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस स्कूटर को पहले से चीन में बेच रही है। U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 130 km की रेंज देने में सक्षम है।

CarToq के अनुसार, Honda ने भारत में U-Go के नाम के लिए पेटेंट दायर किया है, जो पहले से चीन में बेचा जा रहा है। चीन में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो मॉडल मिलते हैं, जिनमें से एक स्टैंडर्ड और एक प्रीमियम मॉडल है। इसका किफायती मॉडल 1.2kW की हब मोटर से लैस आता है, जिसकी टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, टॉप-मॉडल में शामिल 1.8kW क्षमता की मोटर इसे 53 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचाने में सक्षम है।

इस स्कूटर में मिलने वाले बैटरी पैक को निकाला जा सकता है, जिसकी वजह से इसे घर में चार्ज करना आसान हो जाता है। इसमें डुअल बैटरी पैक का ऑप्शन है, जिसकी मदद से रेंज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें मिलने वाला पैक Lithium-ion बैटरी सेल से लैस है और इसकी क्षमता 1.44kW है। सिंगल बैटरी पैक के साथ स्कूटर 75 km की रेंज निकाल सकता है और एक्स्ट्रा बैटरी पैक की मदद से इसमें 130 km की एक्सटेंडिड रेंज प्राप्त की जा सकती है। 

स्कूटर में 26L का विशाल स्टोरेज स्पेस मिलता है। Honda U-GO में LCD स्क्रीन मिलती है, जिसके जरिए राइडर स्कूटर की स्पीड, दूरी, चार्ज जैसी जरूरी जानकारियों को देख सकता है। इसके जरिए मोड को बदला जा सकता है। इसमें LED हेडलाइट मिलती है, जिसमें एक LED DRL स्ट्रिप भी शामिल है। ई-स्कूटर में 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील दिए गए हैं।

यदि यह स्कूटर भारत में आता है, तो इसकी सीधी टक्कर Ola S1 Pro, Ather 450 सीरीज, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगी। ये सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार पावर और जबरदस्त रेंज से लैस आते हैं। इनमें से कुछ किफायती भी हैं। ऐसे में देखना होगा कि यदि Honda अपने U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करती है, तो इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honda, Honda U Go, Honda U Go Electric Scooter
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »