Honda ने लॉन्च किया U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Honda U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती मॉडल 1.2kW की हब मोटर से लैस आता है, जिसकी टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, टॉप-मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Honda ने लॉन्च किया U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Honda U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 7,499 युआन (लगभग 86,000 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Honda ने लॉन्च किया नया U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • अधिकतम 53 किलोमीटर प्रित घंटा की स्पीड पकड़ सकता है
  • दो मॉडल में चीन में लॉन्च किया गया है यह स्लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
Honda की चीनी ब्रांच Wuyang-Honda चीन में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को U-GO के नाम से लॉन्च किया गया है और यह एक स्लो स्पीड स्कूटर है। कंपनी के अनुसार, इसमें दो ट्रिम विकल्प मिलेंगे, जिसमें टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। आइए Honda U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में अधिक जानते हैं।

Gizmochina के अनुसार, Honda U-GO को चीन में दो मॉडल में पेश किया गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 86,000 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,700 रुपये) है। मॉडल मिनिमल डिज़ाइन के साथ आते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो किफायती मॉडल 1.2kW की हब मोटर से लैस आता है, जिसकी टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, टॉप-मॉडल में शामिल 1.8kW क्षमता की मोटर इसे 53 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने में मदद करती है।

दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है। इसकी वजह से यूज़र बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें मिलने वाला पैक Lithium-ion बैटरी सेल से लैस है और इसकी क्षमता 1.44kW है। रिपोर्ट कहती है कि बड़ी बैटरी लगाने से क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। दोनों मॉडल में 26L का विशाल स्टोरेज स्पेस मिलता है।

Honda U-GO में LCD स्क्रीन मिलती है, जिसके जरिए राइडर स्कूटर की स्पीड, दूरी, चार्ज जैसी जरूरी जानकारियों को देख सकता है। इसके जरिए मोड को बदला जा सकता है। इसमें LED हेडलाइट मिलती है, जिसमें एक LED DRL स्ट्रिप भी शामिल है। ई-स्कूटर में 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील दिए गए हैं।

फिलहाल Honda ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है, लेकिन भारत में अब तेज़ी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इसे भारत लाए। यदि यह भारत आता भी है, तो ऐसा हो सकता है कि आपको यह बदले हुए नाम के साथ दिखाई दे। हालांकि, ये केवल हमारे द्वारा लगाए गए कयास हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »