Honda की जनवरी से कारों के प्राइस बढ़ाने की तैयारी

रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने और जल्द लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग से कंपनी की कॉस्ट बढ़ गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 14:49 IST
ख़ास बातें
  • रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने और नए इमिशन नॉर्म्स से कंपनी पर प्रेशर है
  • कई ऑटोमोबाइल कंपनियां जनवरी से प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं
  • नए इमिशन नॉर्म्स में व्हीकल्स में कुछ डिवाइसेज लगाने जरूरी होंगे

कंपनी की कारें 30,000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी  Honda ने अगले महीने से अपनी सभी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी की कारें 30,000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं। रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने और जल्द लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग से कंपनी की कॉस्ट बढ़ गई है। इस वजह से यह प्राइसेज बढ़ा रही है। इससे पहले Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mercedes-Benz, Audi, Renault, Kia और MG Motor ने जनवरी से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी। 
 
Honda Cars की भारत में यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), Kunal Behl ने बताया, "रॉ मैटीरियल्स की कॉस्ट बढ़ने और आगामी रेगुलेटरी आवश्यक्ताओं का आकलन करने के बाद हमें व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने होंगे।" BS VI इमिशन रेगुलेशंस का दूसरा चरण अगले वर्ष अप्रैल से लागू होना है। इसके तहत, व्हीकल्स में एक डिवाइस लगाना होगा जो वास्तविक समय में इमिशन के लेवल की निगरानी करेगा। इसके अलावा व्हीकल्स में फ्यूल के इस्तेमाल पर नियंत्रण के लिए प्रोगाम्ड फ्यूल इंजेक्टर लगाने होंगे। इससे पेट्रोल इंजन में जाने वाले फ्यूल की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके साथ ही व्हीकल में इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर को भी अपग्रेड करना होगा। 
Advertisement

Maruti Suzuki अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों के कारण कंपनी पर कॉस्ट बढ़ने का प्रेशर है। 

इस वजह से इसका कुछ भार प्राइस बढ़ाने के जरिए कम करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अगले वर्ष जनवरी से प्राइस में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। यह कारों के मॉडल्स के अनुसार अलग होगी।" कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती है। टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी की नवंबर में बिक्री बढ़कर लगभग 1.60 लाख यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.