Honda ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV, कई आधुनिक फीचर्स से होगी लैस

Honda का कहना है इस Electric SUV की बिक्री स्प्रिंग 2022 में शुरू होगी और यह चीन में कंपनी की पहली ईवी होगी। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2021 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने Shanghai Auto Show 2021 में दिखाई अपनी इलेक्ट्रिक SUV
  • फिलहाल इसे e:Prototype SUV कह रही है हॉन्डा
  • कई आधुनिक फीचर्स और थर्ड जनरेशन Honda Connect से होगी लैस

Honda SUV e:prototype की बिक्री 2022 में शुरू होगी

दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय Shanghai में चल रहे Auto Show 2021 में अपनी गाड़ियों को शोकेस कर रही हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कार बड़ा फोकस है। कई जाने-माने कार निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कारों को दिखा चुके हैं और कुछ ऐसा ही Honda के पवेलियन से भी सामने आया है। Honda ने अपनी SUV e:prototype कार को शोकेस किया है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कार है। ज्यादातर इलेक्ट्रिक कार की तरह हॉन्डा की इस एसयूवी का डिज़ाइन भी आधुनिक है। हालांकि, यह फिलहाल एक प्रोटोटाइप मॉडल है, इसलिए काफी संभावना है कि इसका फाइनल प्रोडक्शन डिज़ाइन इससे अलग हो। कंपनी का कहना है कि वह आगामी 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक कार तैयार करेगी।

Honda SUV e:prototype को  Shanghai Auto Show में दिखाया गया है। फिलहाल कंपनी ने केवल कार का डिज़ाइन पेश किया है। हॉन्डा का कहना है कि कंपनी ने आने वाले 5 वर्षों में 10 इलेक्ट्रिक कार तैयार करने की योजना बनाई है। इस कार के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि कार का डिज़ाइन आधुनिक है। इसमें आगे हुड के नीचे बीच में एक इल्यूमिनेटिड Honda लोगो दिखाई देता है। दोनों हेडलाइट में लगी लंबी डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) ग्रिल के सेंटर तक आती हैं। इस इलेक्ट्रिक कार के अलॉय व्हील भी काफी बड़े हैं।

कंपनी ने अपनी न्यूज़रूम में साझा की रिलीज़ में बताया है कि Honda SUV e:prototype थर्ड जनरेशन 'Honda Connect' से लैस बनाई जाएगी, जो ग्रहकों को अच्छे ड्राइविंग अनुभव देने के लिए वॉइस रिकग्नीशन इंटरफेस के साथ आएगा। तीसरी पीढ़ी का होंडा कनेक्ट फीचर एक ऐसी कनेक्टेड सर्विस है, जो बेहद जटिल वॉयस रिकग्नीशन क्षमताओं से लैस AI पर्सनल असिस्टेंट के आधार पर काम करेगी। यह सर्विस स्मार्ट होम अप्लायंसेस को चलाने, ऑनलाइन शॉपिंग करने और कार के संचालन को स्मार्टफोन लिंक के जरिए कंट्रोल करने जैसे काम भी कर सकती है।

कंपनी का कहना है इस Electric SUV की बिक्री स्प्रिंग 2022 में शुरू होगी और यह चीन में कंपनी की पहली ईवी होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda, honda electric cars, Honda Electric SUV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.