आज खरीदें Honda City या Amaze कार, पैसे दें अगले साल, Honda ने लॉन्च की नई स्कीम

Honda City और Amaze कंपनी के भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं। होंडा अमेज की भारत में कीमत 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Honda Cars ने पेश की 'Drive in 2022, Pay in 2023' स्कीम
  • इस ऑफर के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है
  • Honda City और Amaze कंपनी के भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं

Honda Amaze की भारत में शुरुआती कीमत 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Honda Cars India (HCIL) ने फेस्टिव सीजन के चलते अपनी दो पॉपुलर कार - Honda City और Honda Amaze के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है। अभी तक आपने 'Buy Now Pay Later' ऑफर गैजेट्स या अन्य छोटी शॉपिंग के लिए सुना होगा, लेकिन अब आप इस ऑफर के साथ एक सेडान कार घर ला सकते हैं। इस ऑफर का नाम 'Drive in 2022, Pay in 2023' रखा गया है, जिसके तहत ग्राहक होंडा की सिटी या अमेज कार को इस साल खरीद सकते हैं और उसका भुगतान करना अगले साल से शुरू कर सकते हैं।

Honda Cars ने 'Drive in 2022, Pay in 2023' स्कीम के लिए कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड (KMPL) के साथ साझेदारी की है। स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को 31 अक्टूबर तक किसी भी अधिकृत होंडा डीलरशिप के जरिए Honda City या Honda Amaze कार को खरीदना होगा। स्कीम में पहले तीन महीनों के लिए बेहद मामूली लागत की EMI के साथ कार की ऑन-रोड लागत के 85 प्रतिशत तक के लिए फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके बाद चौथे महीने या 2023 से नियमित ईएमआई शुरू हो जाएगी।

Honda City और Amaze कंपनी के भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं। होंडा अमेज की भारत में कीमत 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि होंडा सिटी की कीमत 11.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका प्रीमियम मॉडल 15.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है। 

कंपनी ने हाल ही में Amaze के 5 लाख यूनिट बेचे जाने की जानकारी दी थी। होंडा अमेज में 1.2-लीटर I-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर I-DTEC इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं।
Advertisement

दूसरी ओर, होंडा सिटी भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में पेश की जाती है। होंडा ने 2022 में सिटी का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19.89 लाख रुपये है। नया ऑफर इन दोनों कारों के सभी वेरिएंट में लागू है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.