• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 2022 खत्म होने से पहले Honda City पर मिल रहा 59 हजार रुपये का डिस्काउंट, अभी खरीदें, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा अवसर

2022 खत्म होने से पहले Honda City पर मिल रहा 59 हजार रुपये का डिस्काउंट, अभी खरीदें, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा अवसर

कीमत की बात की जाए तो Honda WR-V की कीमत 9,10,900 रुपये से लेकर 12,31,100 रुपये तक है।

2022 खत्म होने से पहले  Honda City पर मिल रहा  59 हजार रुपये का डिस्काउंट, अभी खरीदें, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा अवसर

Photo Credit: Honda Car India

ख़ास बातें
  • Honda City 5वीं जनरेशन पर 59,292 रुपये तक की छूट मिल रही है।
  • Honda WR-V पर कुल 63,144 रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है।
  • Honda City और Honda WR-V को सस्ते में खरीदने का अवसर है।
विज्ञापन
होंडा कार इंडिया इस समय अपनी कारों की खरीद पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। जी हां अगर आप Honda City 5वीं जनरेशन या  Honda WR-Vखरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यहां हम आपको इन दोनों कारों पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और इंजन के बारे में बता रहे हैं। आइए Honda WR-V और Honda City के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honda City 5वीं जनरेशन पर डिस्काउंट ऑफर


ऑफर की बात करें तो Honda City 5वीं जनरेशन पर 59,292 रुपये तक की छूट मिल रही है। Honda City पेट्रोल MT पर 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है। या फिर 32,292 रुपये तक की FOC एक्सेसरीज मिल सकती हैं। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 5 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है। होडा कार एक्सचेंज बोनस में 17,000 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं नॉन होडा कार एक्सचेंज बोनस में 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 5 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट पा सकते हैं।

Honda City पेट्रोल CVT पर 5 हजार रुपये तक कस्टमर लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। होडा कार एक्सचेंज बोनस में 27,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। नॉन होंडा कार एक्सचेंज में देने पर 20 हजार रुपये तक फायदा हो सकता है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट में 5,000 रुपये की बचत हो सकती है।

Honda City 5वीं जनरेशन की कीमत: कीमत की बात की जाए तो Honda City 5वीं जनरेशन की कीमत 11,57,300 रुपये से लेकर 15,52,300 रुपये तक है।
 

Honda WR-V पर डिस्काउंट ऑफर


Honda WR-V  पर कुल 63,144 रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। Honda WR-V पेट्रोल पर ऑफर में 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल रहा है। या फिर ग्राहक 36,144 रुपये की कीमत की एक्सेसरीज प्राप्त कर सकते हैं। कस्टमर लॉयल्टी बोनस में 5 हजार रुपये की बचत हो सकती है। कार एक्सचेंज बोनस में होडा कार एक्सचेंज में देने पर 17,000 रुपये का लाभ हो सकता है। वहीं नॉन होंडा कारें एक्सचेंज में देने पर 10,000 रुपये की छूट मिल सकती है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट में 5 हजार रुपये की बचत की जा सकती है।

Honda WR-V की कीमत: कीमत की बात की जाए तो Honda WR-V की कीमत 9,10,900 रुपये से लेकर 12,31,100 रुपये तक है। इस डिस्काउंट की जानकारी होंडा कार इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर है जो कि समय-समय पर बदल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »