Honda की Elevate SUV को मिला जोरदार रिस्पॉन्स 20,000 से अधिक हुई सेल्स

Honda ने बताया कि पिछले तीन महीनों में उसकी कुल सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2023 21:11 IST
ख़ास बातें
  • Elevate SUV के CVT वेरिएंट की अधिक डिमांड है
  • इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की जा रही है
  • इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है

इसका देश से एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है


बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Honda की नई Elevate SUV को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसकी सितंबर में लॉन्च के बाद से सेल्स 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसने सितंबर से नवंबर के बीच कंपनी की सेल्स को वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद की है। 
Advertisement

Honda ने बताया कि पिछले तीन महीनों में उसकी कुल सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। Elevate SUV के CVT वेरिएंट की अधिक डिमांड है। होंडा कार्स के डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Yuichi Murata ने कहा, "Elevate की सफलता से हम उत्साहित हैं। यह हमारी उम्मीद से अधिक रही है। इससे कस्टमर्स के कंपनी पर विश्वास और पसंद का पता चलता है। हमने Elevate का वेटिंग पीरियड घटाने के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है।" SUV के सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Volkswagen की Taigun, MG Motor की Astor और Skoda की Kushaq से होता है। इसके प्राइसेज 11 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

Elevate SUV के 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। इसका देश से एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। इसके इंटीरियर में काफी स्पेस दिया गया है। यह Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध है। Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT विकल्प मिलता है। 
Advertisement

इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स दी गई हैं। Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्टऔर हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.