YouTuber ने Honda Civic को Rs. 12.5 लाख में बना दिया Lamborghini सुपरकार! देखें वीडियो

एक यूट्यूबर ने 12.5 लाख रुपये में अपनी Honda Civic को Lamborghini Terzo Millennio कॉन्सेप्ट कार के समान बना डाला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2024 20:50 IST
ख़ास बातें
  • धवल ने 12.5 लाख रुपये में अपनी Honda Civic को मॉडिफाई किया
  • मॉडिफाइड मॉडल Lamborghini Terzo Millennio कॉन्सेप्ट के समान दिखता है
  • इसमें हुंडई सैंट्रो का फ्यूल टैंक और Benelli 600i का एग्जॉस्ट शामिल है

Photo Credit: YouTube/ @TannaDhaval

दुनिया के कई हिस्सों की तरह भारत में भी कार मॉडिफिकेशन एक बड़ा और महंगा शौक है। कुछ लोग अपनी कारों को इस काम को करने में माहिर गराज को सौंपते हैं, तो कुछ ऐसे भी टैलेंटेड लोग हैं, जो अपनी कार को खुद के दम पर मॉडिफाई कर देते हैं। उदाहरण के लिए, भारत के एक यूट्यूबर ने अपनी Honda Civic कार को एक सुपर कार में तबदील कर दिया। दिखने में कार लेम्बोर्गिनी टेरजो मिलेनियो कॉन्सेप्ट (Lamborghini Terzo Millennio) से मेल खाती है। इस कार को मॉडिफाई करने में इस यूट्यूबर ने 12 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।

तन्ना धवल नाम के एक भारतीय यूट्यूबर ने अपनी कार मॉडिफिकेशन के अपने स्किल्स से सोशल मीडिया को चौंका के रख दिया। धवल ने 12.5 लाख रुपये में अपनी Honda Civic को Lamborghini Terzo Millennio कॉन्सेप्ट कार के समान बना डाला। धवल ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस कलाकारी का पूरा प्रोसेस भी शेयर किया है, जिसके कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं।

चैनल पर उपलब्ध कई वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे धवल और उनकी टीम ने मिलकर सिविक के एक्सटीरियर और केबिन को पूरी तरह से बदला है। वीडियो से पता चलता है कि होंडा सिविक के लगभग सभी हिस्सों को निकाला गया और उन्हें घर में बने मेटल-पाइप फ्रेम पर रखा गया। फिर, इसे टेरजो मिलेनियो कॉन्सेप्ट के समान रूप देने के लिए फाइबरग्लास बॉडी से ढका गया।

इसमें धवल ने हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) का फ्यूल टैंक, मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) का सस्पेंशन सिस्टम और Benelli 600i मोटरसाइकिल का एग्जॉस्ट सिस्टम इस्तेमाल किया। भले ही धवल की यह कलाकारी वास्तविक Lamborghini कॉन्सेप्ट के समान तेज और प्रीमियम ना हो, लेकिन यहां उनके इस टैलेंट की दाद देनी होगी।
Advertisement
 

जुगाड़ में भारतीय दुनिया में अव्वल आने का दमखम रखते हैं। कहीं कोई व्यक्ति पुराने स्कूटर के जरिए 30 से 40 किलो वजन का सामान आसानी से 2-3 मंजिल तक पहुंच देता है, तो कहीं कोई व्यक्ति लोगे के पाइपों को जोड़ कर 6-सीटर इलेक्ट्रिक साइकिल बना देता है। इतना ही नहीं, एक शख्स Maruti 800 को बिना छत के सकड़ों पर दौड़ाता नजर आ चुका है और एक अन्य शख्स ने इसी मॉडल को मात्र 45 हजार रुपये में रोल्स रॉयस (Rolls Royce) जैसा लुक दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.