होंडा की जनवरी में कार सेल्स 10 प्रतिशत बढ़ी, SUV Elevate को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

हाल ही में होंडा कार्स ने Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.58 लाख रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 21:26 IST
ख़ास बातें
  • जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में कॉम्पैक्ट SUV Elevate को लॉन्च किया था
  • इसका शुरुआती प्राइस 11.58 लाख रुपये का है

कंपनी ने 4,531 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है

इस वर्ष अधिकतर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अच्छी शुरुआत हुई है। Honda Cars की जनवरी में सेल्स 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 8,681 यूनिट्स की रही है। जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी में 4,531 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। कंपनी की ग्रोथ में पिछले वर्ष लॉन्च की गई SUV Elevate का बड़ा योगदान है। 

कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में Elevate को लॉन्च किया था। इसकी प्रत्येक महीने में औसत बिक्री 4,000 यूनिट्स से अधिक की है। होंडा कार्स ने पिछले वर्ष जनवरी में 7,821 यूनिट्स बेची थी। पिछले कुछ महीनों में होंडा कार्स को Elevate ने सेल्स बढ़ाने में मदद की है।  इस बारे में कंपनी की भारत में यूनिट के डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Yuichi Murata ने कहा, "नए वर्ष की शुरुआत में हमारे मॉडल्स के लिए पॉजिटिव डिमांड है। Elevate का मजबूत प्रदर्शन बरकरार है।" 

हाल ही में होंडा कार्स ने Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.58 लाख रुपये का है। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। कॉम्पैक्ट SUV Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है। Elevate में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। 

पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की रही है। इसके CVT वेरिएंट की ज्यादा डिमांड है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Volkswagen की Taigun और MG Motor की Astor से होता है। इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। इसका देश से एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। इसके इंटीरियर में काफी स्पेस दिया गया है। यह Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT विकल्प मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.