Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, TVS और Ola को मिलेगी टक्कर

Vida e-scooter के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी फीचर्स, सेफ्टी और रेंज पर खास ध्यान देगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 सितंबर 2022 19:10 IST
ख़ास बातें
  • इस ई-स्कूटर में फ्रंट और रियर में एलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं
  • इसमें कंपनी फीचर्स, सेफ्टी और रेंज पर खास ध्यान देगी
  • इसमें माउंटेड मोटर की बजाए हब मोटर देखने को मिल सकती है

कंपनी ने घोषणा कर कहा है कि हीरो वीडा इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

Hero Vida Electric Scooter अक्टूबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा कर कहा है कि हीरो वीडा इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इससे पहले इस स्कूटर के लिए 1 जुलाई की लॉन्च डेट घोषित की गई थी। जो कि अब काफी पीछे जा चुकी है। उससे भी पहले स्कूटर के लिए 1 मार्च की लॉन्च डेट रखी गई थी। अब स्कूटर का लॉन्च अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया है। 

कंपनी का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। हीरो मोटरकॉर्प ने हाल ही में Vida सब-ब्रैंड को ट्रेडमार्क किया था। कंपनी की यह सब-ब्रैंड खासतौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट पर भी फोकस करेगी। स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम होगी, ऐसा कहा जा रहा है। क्योंकि कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए मार्केट के बड़े हिस्से को टारगेट करने की कोशिश करेगी। 
Advertisement

कंपनी ने प्रेस रिलीज में स्कूटर के बारे में किसी तरह की डीटेल्स शेयर नहीं की हैं। लेकिन, Vida e-scooter के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी फीचर्स, सेफ्टी और रेंज पर खास ध्यान देगी। इसमें माउंटेड मोटर की बजाए हब मोटर देखने को मिल सकती है। कंपनी ने Gogoro के साथ पार्टनरशिप की हुई है। Gogoro ताइवान आधारित बैटरी सप्लायर है। Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी देखने को मिल सकती है। Vida के लिए कंपनी ने कई ट्रेडमार्क एप्लीकेशन पिछले साल नवंबर में ही दे दिए थे। Hero MotoCorp के इस लेटेस्ट ई-स्कूटर का प्रोडक्शन भारत के चित्तूर में कंपनी के ग्रीन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जा रहा है। 

फीचर्स अभी अनुमानित हैं जिसके मुताबिक Hero Vida Electric Scooter में फ्रंट और रियर में एलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं जिसमें फ्रंट व्हील 12 इंच का होगा और रियर व्हील 10 इंच का एलॉय व्हील होगा। इसमें हब माउंटेड मोटर देखने को मिल सकती है, जिसका मतबल है कि इसे मिड-शिप माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जा सकता है जिसमें बेल्ट ड्राइव देखने को मिल सकता है। कंपनी स्कूटर में क्या क्या फीचर्स देती है, यह 7 अक्टूबर को सामने आ जाएगा। फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग काफी ज्यादा है। Ola Electric और Ather जैसी कई कंपनियां और स्टार्टअप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कूटर पेश कर चुके हैं और वे मार्केट में हिट भी रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.