Rs. 9 हजार डाउनपेमेंट और इस EMI पर खरीद सकते हैं Hero Splendor+ बाइक

यदि आप Hero Splendor+ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में स्प्लेंडर की शुरुआती कीमत 85,664 रुपये है। हालांकि, बाइक कई वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 20:56 IST
ख़ास बातें
  • Hero Splendor+ की शुरुआती कीमत 85,664 रुपये (दिल्ली, ऑन-रोड) है
  • 9,000 रुपये की डाउन पेमेंट के साथ बाइक की शुरुआती किस्त 2,474 रुपये होगी
  • Hero Splendor+ बाइक में 97.2 cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है

Hero Splendor+ की शुरुआती कीमत 71,176 रुपये (एक्स-शोरूम) है

Hero Splendor मोटरसाइकिल लॉन्च के बाद से अपने 3 दशक पूरे करने के बेहद करीब है। हीरो ने स्प्लेंडर बाइक के पहले जनरेशन को 1994 में लॉन्च किया था। यूं तो Splendor के कई अपग्रेड लॉन्च किए गए, लेकिन फिर भी यह आज भी दिल से और काफी हद तक लुक में पहली जनरेशन की Splendor ही है। Hero Splendor का लेटेस्ट मॉडल Splendor+ है, जो देश में बेस्ट-सेलिंग मोटरसाइकिल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत बिल्ड क्वालिटी और कम कीमत है। कम कीमत होने के बावजूद मोटरसाइकिल को फाइनेंस पर भी खरीदा जाता है और यदि आप भी Hero Splendor+ मोटरसाइकिल को किस्तों पर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके काम आने वाला है।

यदि आप Hero Splendor+ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में स्प्लेंडर की शुरुआती कीमत 85,664 रुपये है। हालांकि, बाइक कई वेरिएंट में उपलब्ध है। बेस मॉडल ड्रम ब्रेक्स के साथ आता है। इसका i3S Drum वेरिएंट भारत में 87,140 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जाता है। इसी मॉडल का एक Matt Shield Gold कलर वेरिएंट आता है, जिसकी कीमत 88,232 रुपये है। सबसे महंगा मॉडल XTEC i3S Drum है, जिसकी कीमत 90,356 रुपये है। ये सभी दिल्ली ऑन-रोड कीमतें हैं।

क्योंकि मार्केट में कई बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस विभिन्न ऑफर्स की पेशकश करते हैं, तो हम यहां आपको औसत अंदाजा देंगे। Splendor+ के बेस मॉडल की बात करें, तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,176 रुपये है, जबकि ऑन-रोड कीमत 85,664 रुपये है। मार्केट में टू-व्हीलर में औसत ब्याज 10 प्रतिशत है। अब, यदि आप इस बाइक के लिए 9 हजार रुपये का डाउनपेमेंट (करीब 10 प्रतिशत) रखते हैं और अपना लोन चुकाने का समय तीन साल रखते हैं, तो आपको हर महीने करीब 2,474 रुपये की किस्त देनी होगी। 

यहां आपको ध्यान रखना है कि आप डाउनपेमेंट को ज्यादा भी रख सकते हैं, साथ ही लोन चुकाने के समय को भी कम रखा जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि Hero Splendor+ बाइक में 97.2 cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 8000 आरपीएम पर 8.36 पीएस की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 80.6 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.