हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वित्त वर्ष में बेची 56 लाख से ज्यादा यूनिट्स

हाल ही में कंपनी ने Xtreme 125R को लॉन्च किया था। यह अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 21:07 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने मार्च में स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की 4,90,415 यूनिट्स बेची हैं
  • मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को रेवेन्यू की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है
  • हाल ही में इसने Xtreme 125R को लॉन्च किया था

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सेल्स में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की पिछले वित्त वर्ष में बिक्री बढ़कर 56,21,455 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सेल्स में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसने मार्च में स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की 4,90,415 यूनिट्स बेची हैं। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 की बिक्री 4,000 यूनिट्स से अधिक की रही। 

पिछले वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प ने इंटरनेशनल बिजनेस में 16 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को रेवेन्यू की ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है। हाल ही में इसने Xtreme 125R को लॉन्च किया था। कंपनी अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प ने यूरोप और ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने कोस्टा रिका और नेपाल जैसे अपने विदेशी मार्केट्स में नए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए हैं। हीरो मोटोकॉर्प का मार्च में एक्सपोर्ट लगभग दोगुना बढ़कर 31,158 यूनिट्स का रहा। 
Advertisement

कंपनी ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। हीरो मोटोकॉर्प की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है।  हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक की है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में देरी की है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। 

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने बताया था कि मोटरसाइकिल के प्रीमियम सेगमेंट में उसके कुछ नए लॉन्च को शुरुआती सफलता मिली है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मौजूदगी बढ़कर लगभग 100 शहरों तक हो गई है। Ather के साथ टाई-अप से यह चार्जिंग के नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रही है। हीरो मोटोकॉर्प के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर है। 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.