Google अकाउंट को सिक्योर करने का यह है रामबाण उपाय

Google अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए हर कोई मजबूत पासवर्ड लगाता है, लेकिन बावजूद इसके अकाउंट हैक हो जाता है। अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना हो इसके लिए Google ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को जोड़ा है। इसे एक्टिवेट करने का तरीका क्या है, जानें।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 18:46 IST
ख़ास बातें
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन बनाएगा Google अकाउंट को सिक्योर
  • गूगल अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए आजमाएं यह तरीका
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिवेट करने का तरीका जानिए
Google अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए हर कोई मजबूत पासवर्ड लगाता है, लेकिन बावजूद इसके कई बार अकाउंट हैक हो जाता है। गूगल अकाउंट केवल ईमेल तक ही सीमित नहीं है, इसका इस्तेमाल Google की अन्य सर्विस जैसे की गूगल प्ले, गूगल प्ले म्यूजिक, Google प्ले मूवी आदि के लिए भी किया जाता है। ऐसा कई बार हुआ होगा कि आपने किसी अन्य डिवाइस पर अपना अकाउंट लॉग-इन किया हो और उस डिवाइस पर आपका पासवर्ड गलती से सेव हो गया। ज्यादातर जगहों पर आपसे Google अकाउंट के लिए पूछा जाता होगा, ऐसे में आपके भी जेहन में यह सवाल आता होगा कि कहीं आपके गूगल अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना हो जाए। अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना हो इसके लिए Google ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को जोड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ‘Two-Step Authentication' को एक्टिवेट कर अपने अकाउंट को सिक्योर बना सकते हैं।
 

ऐसे एक्टिवेट करें Two-Step Authentication

1) सबसे पहले गूगल के टू-स्टेप वेरिफिकेशन पेज पर क्लिक करें।
2) इसके बाद आपको दाहिनी तरफ ऊपर दिखाई दे रहे Get Started विकल्प पर क्लिक करना है।

3) Get Started पर क्लिक करने के बाद आपसे ईमेल आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा।
4) ईमेल आईडी डालने के बाद वो डिवाइस शो होगी जिसमें आपका अकाउंट एक्टिव है।
Advertisement
5) नीचे आपको Try It Now का विकल्प दिखाई देगा।
6) ट्राई नाउ पर क्लिक करने के बाद आपके उसी डिवाइस के नोटिफिकेशन पैनल में Google की तरफ से एक मैसेज आएगा।
7) मैसेज में दिखाई दे रहे No/Yes में से Yes विकल्प का चयन करें।
Advertisement
8) इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
9) मोबाइल नंबर के नीचे आपको टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल दो विकल्प दिखाई देंगे। जिस भी विकल्प का आप चयन करेंगे उसपर आपको कोड प्राप्त होगा।
10) कोड डालने के बाद Turn On पर क्लिक करें।
Advertisement

ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप जब भी गूगल अकाउंट को साइन-इन करेंगे, पासवर्ड के अलावा आपके फोन में नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद ही आपके अकाउंट खुलेगा। याद करा दें कि कल हमने अपने पाठकों को Facebook अकाउंट को सिक्योर रखने का तरीका बताया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.