सिंगल चार्ज में 160KM दौड़ने वाली Harley Davidson इलेक्ट्रिक बाइक के लिए पागल हुए ग्राहक, मात्र 18 मिनट में बिक गईं सारी Bikes

Harley Davidson LiveWire Electric S2 Del Mar लॉन्च एडिशन की बुकिंग कल से पहले शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बुकिंग को बंद करना पड़ा। कंपनी की 100 यूनिट की पूरी पहली लॉट सिर्फ 18 मिनट से कम समय में बिक गईं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2022 17:59 IST

Harley Davidson LiveWire Electric S2 Del Mar की सिंगल चार्ज में 160km रेंज है।

Photo Credit: Harley Davidson

Harley Davidson ने 2019 में LiveWire इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में कदम रखा था। उसके बाद से LiveWire अमेरिकन मोटरसाइकिल कंपनी के अंदर एक अलग वर्टिकल बन गया है जो खासतौर पर कंपनी की ईवी लाइनअप को दर्शाता है।

इस स्पिनऑफ ब्रांड के तहत पहला मॉडल  LiveWire One बीते साल जुलाई में पेश किया गया था। अब कंपनी EV स्पेस में अपनी अगली पेशकश का खुलासा किया है जो कि S2 Del Mar एडिशन है। यह नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Harley Davidson लाइववायर ब्रांड के तहत दूसरा मॉडल है।

Harley Davidson LiveWire Electric S2 Del Mar की कीमत


LiveWire One की कीमत 22k अमेरिकी डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 17 लाख रुपये है जो कि बहुत महंगी है। इसलिए ब्रांड को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की जरूरत है। लॉन्च होने पर S2 Del Mar की कीमत 15 हजार डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 8.9 लाख रुपये होगी।

बैटरी से चलने वाली यह मोटरसाइकिल एक नए मॉड्यूलर Arrow EV आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। यह नया प्लेटफॉर्म S3 और S4 जैसी आने वाली LiveWire इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए बेस का काम करेगा। S2 Del Mar को एक मोनोकॉक फ्रेम पर तैयार किया गया है जो कि स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर एल्युमिनियम केसिंग के साथ बैटरी का इस्तेमाल करता है। ऐसे में स्टीयरिंग हेड, साथ ही स्विंगआर्म पिवट बैटरी पैक से लिंक हैं।
Advertisement
 

Harley Davidson LiveWire Electric S2 Del Mar के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


कंपनी ने अभी भी इस इलेक्ट्रिक बाइक की मोटर में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है। फोटो से पता चलता है कि मोटर पैक के ठीक पीछे स्विंगआर्म पिवट पास होगी। S2 Del Mar में बैटरी के लिए एयर-कूल्ड सेटअप दिए जाने की उम्मीद है, क्योंकि LiveWire One के मुकाबले यह लो एंड मॉडल है। इस बाइक में दी गई मोट 700cc IC इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल जैसा परफॉर्मेंस करने वाली होगी। स्पीड की बात करें तो यह 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.5 सेकंड में पकड़ सकती है। Harley Davidson बैटरी पैक के लिए 21700 प्रकार के सेल का इस्तेमाल करेगा जो कि सिंगल चार्ज में कम से कम 160 km की रेंज दे सकते हैं

Harley Davidson LiveWire Electric S2 Del Mar लॉन्च एडिशन की बुकिंग कल से पहले शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बुकिंग को बंद करना पड़ा। कंपनी की 100 यूनिट की पूरी पहली लॉट सिर्फ 18 मिनट से कम समय में बिक गईं। Harley Davidson की यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत आएगी या नहीं फिलहाल इसके बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। यह बाइक 2023 में डेब्यू कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.