1.4 करोड़ रुपये में बिका Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स का लिखा हुआ ऐड! जानें इसके बारे में

Apple Steve Jobs Ad : विज्ञापन पर छोटे अक्षरों में मिस्टर जॉब्स का पूरा नाम, "स्टीवन जॉब्स" लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2023 20:55 IST
ख़ास बातें
  • वह विज्ञापन Apple-1 कंप्यूटर के लिए था
  • साल 1976 में प्रकाशित हुआ था विज्ञापन
  • तब ऐपल ने अपनी शुुरुआत ही की थी

यह विज्ञापन पहली बार साल 1976 में इंटरफेस मैगजीन के जुलाई एडिशन में पेश किया गया था।

Photo Credit: RR Auction

Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) का लिखा एक विज्ञापन हाल ही में नीलामी में 1 लाख 75 हजार 759 डॉलर (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) में बेचा गया। बोस्‍टन बेस्‍ड आरआर ऑक्‍शन के अनुसार, हाथ से लिखा गया वह विज्ञापन Apple-1 कंप्यूटर के लिए था। विज्ञापन में वर्किंग प्रोटोटाइप के 2 पोलेरॉइड भी शामिल हैं, जिन्‍हें कैलिफोर्निया में द बाइट शॉप में क्लिक किया गया था। ऐपल के बेसिक प्रोग्राम को दिखाने वाली Apple-1 कंप्यूटर की एक स्क्रीन को भी इसमें दिखाया गया था। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञापन पर छोटे अक्षरों में मिस्टर जॉब्स का पूरा नाम, "स्टीवन जॉब्स" लिखा हुआ है। इसमें उनके पैरंट्स के घर का फोन नंबर और अड्रेस भी दर्ज है। वह ऐपल कंप्‍यूटर कंपनी का पहला हेडक्‍वॉर्टर भी था। अड्रेस था- 11161 क्रिस्ट डॉ., लॉस अल्टोस, Ca 94022, (415) 968-3596।
Advertisement

नीलामी पर और जानकारी देते हुए ऑक्‍शन हाउस ने कहा है कि विज्ञापन को एक ऑफ वाइट बाइंटर शीट पर ब्‍लैक रंग की स्‍याही से बड़े ही शानदार तरीके से लिखा गया था। यह Apple-1 की स्‍पेक्‍स शीट का रफ ड्रॉफ्ट भी था। विज्ञापन को साल 1976 का बताया जाता है। 

Apple Computer-1 नाम के टाइटल वाले इस ऐड में बताया गया है कि कंप्‍यूटर या तो 6800, 6501 या 6502 माइक्रोप्रोसेसर से लैस है। कई और खूबियों के बारे में भी इस विज्ञापन में बताया गया है। बताया जाता है कि इस ड्राफ्ट ऐड के टेक्निकल स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस मूल विज्ञापन के साथ मेल खाते हैं। 
Advertisement

यह विज्ञापन पहली बार साल 1976 में इंटरफेस मैगजीन के जुलाई एडिशन में पेश किया गया था। वह ऐपल की शुरुआत थी। तब कोई नहीं जानता था कि एक दिन ऐपल दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बन जाएगी। आज ऐपल के प्रोडक्‍ट्स दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय, एडवांस, प्रीमियम और सेफ माने जाते हैं। कंपनी अब कंप्‍यूटर की दुनिया से आगे निकलते हुए स्‍मार्टफोन्‍स, स्‍मार्टवॉच जैसे सेगमेंट में भी लीडर की तरह चमक रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.