फ्लिपकार्ट में अपने दो साल के सफ़र को मुकेश बंसल ने 'परीकथा' बताया

फ्लिपकार्ट में अपने दो साल के सफ़र को मुकेश बंसल ने 'परीकथा' बताया
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के वाणिज्य एवं विज्ञापन कारोबार के प्रमुख मुकेश बंसल ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। इस्तीफा देने के बाद अपने सहकर्मियों को लिखी एक चिट्ठी में मुकेश बंसल ने कहा कि फ्लिपकार्ट में उनका दो साल का सफ़र किसी परियों की कहानी से कम नहीं है।

मुकेश बंसल के साथ फ्लिपकार्ट के मुख्य कारोबारी अधिकारी अंकित नागोरी ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि वे अपनी नई कंपनी शुरू करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, मुकेश बंसल सबसे पहले अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उन्होंने अगले 3-6 महीने की छुट्टी लेने की योजना बनाई है।  

फ्लिपकार्ट में शीर्ष स्तर पर फेरबदल के कुछ सप्ताह बाद मुकेश बंसल के इस्तीफे को लेकर तरह -तरह कयास लगाए जा रहे हैं। इस फेरबदल में कंपनी के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बिन्नी बंसल कंपनी के सीईओ बनाए थे। इसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि मुकेश, बिन्नी बंसल को सीईओ का पद दिए जाने से नाराज़ थे। हालांकि, अपनी चिट्ठी में उन्होंने कहा, "बिन्नी, कंपनी से जुड़े शीर्ष अधिकारी और प्रतिभाशाली कर्मचारियों के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट को आगे ले जाने का काम करेंगे।''

मुकेश बंसल ने बताया कि वह मार्च महीने के अंत में कंपनी छोड़ देंगे। वहीं, नागोरी कंपनी से अगली तिमाही तक जुड़े रहेंगे।

आईआईटी, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक बंसल ने 2007 में मिंत्रा की स्थापना की थी। उन्होंने बाद में इसे फ्लिपकार्ट को बेच दिया। फ्लिपकार्ट द्वारा 2014 में फैशन इटेलर मिंत्रा का अधिग्रहण किए जाने के समय बंसल फ्लिपकार्ट में शामिल हुए थे और वह कंपनी के सलाहकार बने रहेंगे।

मुकेश बंसल द्वारा लिखी गई चिट्ठी....
mukesh bansal letter 1
mukesh bansal letter 2
mukesh bansal letter 3
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »