Google TV Streamer 4K हुआ डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Google TV Streamer 4K में 4K HDR, 60 FPS रेजोल्यूशन है। इसमें वीडियो डॉल्बी विजन, HDR10, HDR10+, HLG का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2024 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Google TV Streamer 4K में 4K HDR, 60 FPS रेजोल्यूशन है।
  • Google TV Streamer 4K की कीमत USD 99.99 (लगभग 8,390 रुपये) है।
  • Google TV Streamer 4K में 4GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Google TV Streamer 4K में 4GB RAM और 32GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Google

Google ने इस महीने के आखिर में मेड बाय गूगल इवेंट से पहले Google TV Streamer 4K लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस क्रॉमकास्ट से ज्यादा फास्ट और प्रीमियम वर्जन है। स्लीक Google TV Streamer गूगल होम और मैटर डिवाइसेज के लिए स्मार्ट होम हब के तौर पर डबल काम करता है। पिछले मॉडल से अलग इसे स्मार्ट होम एप्लायंसेज के साथ कनेक्टिविटी में सुधार के साथ टीवी से कनेक्ट होने के लिए डिजाइन किया गया है।


Google TV Streamer 4K Price


Google TV Streamer 4K की कीमत USD 99.99 (लगभग 8,390 रुपये) है। यह दो कलर ऑप्शन हैजल और पोर्सिलेन में उपलब्ध है। यह 6 अगस्त, 2024 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 24 सितंबर, 2024 को Google स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा।
 

Google TV Streamer 4K Specifications


Google TV Streamer 4K में 4K HDR, 60 FPS रेजोल्यूशन है। इसमें वीडियो डॉल्बी विजन, HDR10, HDR10+, HLG का सपोर्ट करती है। ऑडियो डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी एट्मस का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 6.4, चौड़ाई 3.0, मोटाई 1.0 और वजन 161 ग्राम है।

Google TV Streamer एंड्रॉइड टीवी ओएस पर चलता है, जिसमें 800+ फ्री लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ यूट्यूब टीवी, नेटफ्लिक्स, डिजनी + और एप्पल टीवी जैसे ऐप्स से 7 लाख से ज्यादा फिल्मों और शो तक एक्सेस मिलता है। Google AI सभी सब्सक्रिप्शन में पर्सनलाइज कंटेंट सजेशन को क्यूरेट करता है, जबकि Gemini टेक्नोलॉजी डिटेल समरी, रिव्यूज और सीजन ब्रेकडाउन प्रदान करती है। 
Advertisement

डिवाइस में 4GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह 22% तेज प्रोसेसर बेहतर नेविगेशन और क्विक ऐप स्विचिंग प्रदान करता है। यह सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस के साथ 4K HDR का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, HDMI 2.1, ब्लूटूथ v5.1 और एक ईथरनेट पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.